Advertisment

Government Jobs 2024: बिना परीक्षा दिए मिलेगी सरकारी नौकरी! कांस्टेबल पायनियर, नाबार्ड समेत इन पदों पर भी निकली भर्ती

Government Jobs 2024: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) ने कांस्टेबल पायनियर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

author-image
Ujjwal Rai
government-jobs

Government Jobs 2024: सरकारी नौकरी पाना हर युवा का सपना होता है। युवा इसके लिए कड़ी मेहनत भी करते हैं। लेकिन, कई बार उन्हें वैकेंसी के लिए बहुत इंतजार करना पड़ता है।

Advertisment

इसी बीच हम हम आपके लिए लेकर एक बड़ी खुशखबरी। आज हम आपको तीन सरकारी नौकरियों के बारे में बताते हैं, जिनके लिए आप जल्द ही अप्लाई कर दें।

ITBP Constable Pioneer Vacancy 2024

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) ने कांस्टेबल पायनियर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए आप 12 अगस्त 2024 से अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, अप्लाई करने की आखिरी तारीख 10 सितम्बर 2024 है।

बता दें कि ITBP कांस्टेबल भर्ती के 202 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें कांस्टेबल कारपेंटर , कांस्टेबल प्लंबर, कांस्टेबल मेसन, कांस्टेबल इलेक्ट्रिशियन सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

Advertisment

इस भर्ती के बारे में शॉर्ट अधिसूचना 30 जुलाई 2024 अधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया था।

एजुकेशन क्वालिफिकेशन

ITBP कांस्टेबल भर्ती के लिए 10वीं पास उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क जनरल, OBC और EWS वर्ग के लिए 100 रुपए है। इसके अलावा SC/ ST/ ESM/ PWD के लिए चार्जेस नहीं हैं।

Advertisment

एज लिमिट

आईटीबीपी कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 और अधिकतम आयु सीमा 23 साल है। इसमें 10 सितंबर 2024 के आधार पर उम्र की गणना की जाएगी। इसके अलावा आरक्षित वर्गो को सरकारी नियमों के आधार पर आयु में छुट दी जाएगी।

सिलेक्शन प्रोसेस

आईटीबीपी कांस्टेबल भर्ती 2024 के सिलेक्शन फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, फिजिकल स्टेंडर्ड टेस्ट, लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल के आधार पर होगा। इस भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट itbpolice.nic.in पर जा सकते हैं।

इतनी मिलेगी सैलरी

आईटीबीपी कांस्टेबल भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों की सैलरी 21 हजार 700 से 69 हजार 100 (as per 7th CPC) है।

Advertisment

NABARD Recruitment 2024

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक ने हाल ही में 102 सहायक प्रबंधक के पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। इसके लिए आवेदन फॉर्म 27 जुलाई 2024 से शुरू हो गए थे और अप्लाई करने की आखिरी तारीख 15 अगस्त 2024 है। इस भर्ती के लिए 21 से 30 साल के लोग अप्लाई कर सकते हैं।

इसके फॉर्म एप्लीकेशन फीस की बात की जाए तो, जनरल और OBC के लिए 800 रुपए है। वहीं, SC, ST, PWBD के लिए 150 रुपए है।

एजुकेशन क्वालिफिकेशन

सहायक प्रबंधक के पदों पर अप्लाई करने के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन, डिग्री, बीबीए (BBA), बीएमएस (BMS), एमबीए (MBA) , आईटी में बीई/बीटेक (B.E/ B.Tech in IT), सीएसई (CSE), ईईई (EEE) और ईसीई (ECE) होना जरूरी है।

Advertisment

सिलेक्शन प्रोसेस

नाबार्ड में सहायक प्रबंधक के लिए Merit + Interview के आधार पर सिलेक्श होगा। इस वेकैंसी से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आप nabard.org पर जा सकते हैं। इस भर्ती में सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को 44 हजार 500 से लेकर 89 हजार 150 रुपए प्रति माह सैलरी दी जाएगी।

इस भर्ती से जुड़ी तमाम जानकारी और आवेदन के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट nabard.org पर जा सकते हैं।

MPPGCL Recruitment

मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कपंनी लिमिटेड (MPPGCL) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त, 2024 है। MPPGCL में कुल 95 पदों पर भर्ती की जा रही है, जिसमें फिटर के 12, इलेक्ट्रीशियन के 28, टर्नर के 7, वेल्डर के 18, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक के 7, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिक असिस्टेंट (COPA) के 17 और इलेक्ट्रॉनिक्स मशीन के 6 पद शामिल हैं।

Advertisment

एजुकेशन क्वालिफिकेशन

मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कपंनी लिमिटेड में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज या इंस्टीट्यूट से आईटीआई की डिग्री भी होनी चाहिए।
इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवार इस बात का जरूर ध्यान दें कि उनका किसी भी स्थापना संस्था में इससे पहले अप्रेंटिसशिप के लिए रजिस्ट्रेशन न हुआ हो। इसके साथ ही किसी भी संस्थान में एक साल या उससे ज्यादा समय तक काम नहीं किया हो।

इस भर्ती के लिए खास बात ये है कि इसमें उम्मीदवारों का चयन बिना परीक्षा के किया जाएगा। इसमें उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 1 जुलाई 2024 के हिसाब से 18 साल होनी चाहिए। इस भर्ती में सिलेक्ट होने के बाद उम्मीदवारों को एक साल का आईटीआई अप्रेंटिस करने पर 7 हजार 700 रुपए का स्टाईपैंड और दो साल आईटीआई अप्रेंटिस करने पर 8 हजार 500 रुपए का स्टाईपैंड मिलेगा।
इस वेकैंसी से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट mppgcl.mp.gov.in. पर जा सकते हैं।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें