Advertisment

MP Job Vacancy: कलेक्टर कार्यालय में इन पदों पर निकली भर्ती; 60,000 से ज्यादा मिलेगी सैलरी! 25 नवंबर से पहले करें अप्लाई

MP Job Vacancy 2024: कार्यालय कलेक्टर, जिला बुरहानपुर (MP Job Vacancy 2024) ने सहायक वर्ग 3 (Grade Assistant 3) के पदों पर भर्ती निकाली है।

author-image
Ujjwal Rai
mp job vacancy 2024

mp job vacancy 2024

MP Job Vacancy 2024: भारत में लाखों नहीं बल्कि करोड़ों युवा सरकारी नौकरी का सपना देखते हैं, लेकिन सरकारी नौकरी (MP Job Vacancy 2024) पाना आसान नहीं है। इसके लिए वे दिन-रात मेहनत करते हैं, तब जाकर अपना ये सपना पूरा कर पाते हैं। अब सरकार दिव्यांगजनों पर भी फोकस कर रही हैं। हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने सहायक वर्ग 3 के लिए एक अधिसूचना जारी की है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

सहायक वर्ग 3 के पदों पर बंपर भर्ती

कार्यालय कलेक्टर, जिला बुरहानपुर (MP Job Vacancy 2024) ने सहायक वर्ग 3 (Grade Assistant 3) के पदों पर भर्ती निकाली है। ये भर्ती विशेष रूप दिव्यांगजनों के लिए निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन 29 अक्टूबर 2024 से शुरू हो गए थे। वहीं, इसमें अप्लाई करने की आखिरी तारीख 25 नवंबर 2024 रखी गई है। इस भर्ती के लिए इंटरव्यू 11 दिसंबर 2024 को होगा।

rojgar updates

क्या है एजुकेशन क्वालिफिकेशन?

सहायक वर्ग 3 (Grade Assistant 3) के लिए एजुकेशन क्वालिफिकेशन (MP Job Vacancy 2024) की बात करें तो, उम्मीदवार 12वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास कंप्यूटर में डिप्लोमा और न्यूनतम 50% अंकों के साथ CPCT सर्टिफिकेट होना चाहिए। इस भर्ती में राज्य की महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

एज लिमिट

इस भर्ती (MP Job Vacancy 2024) के लिए न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 40 साल रखी गई है।

UPSC ESE 2025: यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा का टाइम टेबल घोषित, जानें कब होगी परीक्षा।

सिलेक्शन प्रोसेस

सहायक वर्ग 3 (Grade Assistant 3) के पदों (MP Job Vacancy 2024) पर सिलेक्शन इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन, मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।

क्या है सैलरी?

सहायक वर्ग 3 पद (MP Job Vacancy 2024) के लिए वेतनमान स्तर 4 के आधार पर दिया जाएगा, जिसमें 19,000 से लेकर 62,000 प्रति माह सैलरी दी जाएगी। इस वैकेंसी से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट burhanpur.nic.in पर जा सकते हैं।

Advertisment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें