Advertisment

CG News: छत्तीसगढ़ में सरकार धान खरीदी के लक्ष्य से कोसों दूर, बढ़ सकती है तारीख

छत्तीसगढ़ धान का कटोरा कहा जाता है.यहां के किसान प्रमुख रूप से धान की खेती करते है.130 लाख मीट्रिक टन की खरीदी से सरकार कोसो दूर नजर आ रही है

author-image
Manya Jain
CG News: छत्तीसगढ़ में सरकार धान खरीदी के लक्ष्य से कोसों दूर, बढ़ सकती है तारीख

CG News: छत्तीसगढ़ धान का कटोरा कहा जाता है।यहां के किसान प्रमुख रूप से धान की खेती करते है।

Advertisment

प्रदेशभर में धान बेचने के लिए 26.86 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है। जिसमें से केवल 8 लाख 55 हजार किसानों ने ही अपना धान बेचा है।

19 दिसंबर के आंकड़ों को देखे तो अब तक प्रदेश में 38।88 लाख मीट्रिक टन धान की ही खरीदी हो पाई है।

ऐसे में 130 लाख मीट्रिक टन की खरीदी से सरकार कोसो दूर नजर आ रही है।वहीं धान खरीदी की तारीख बढ़ाने को लेकर भी मांग उठने लगी है।

Advertisment

सबंधित खबर:

CG Raipur News: पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने CM साय को किया फोन, ग्रामीण नहीं चाहते नई खदानें

कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष ने कही ये बात 

कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सरकार के धान के संबंध में अनिर्णय की स्थिति की वजह से उहापोह की स्थिति है।

यही वजह है कि धान खरीदी केंद्रों में किसान नहीं पहुंच रहे है। सरकार ने 31 सौ रुपए धान खरीदी और एकमुश्त भुगतान को लेकर कोई भी निर्णय नहीं लिया है।

Advertisment

जिसकी वजह से यह स्थिति पैदा हुई है। धान खरीदी की तारीख आगे बढ़ाना ही होगा।

धान खरीदी की रफ्तार बहुत धीमी

राज्य में इस साल 130 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित की गई है। धान बेचने के लिए 26।86 लाख किसानों ने पंजीकरण कराया है।

पंजीकृत रकबा 33।15 लाख हेक्टेयर है। इस साल धान बेचने के लिए 2।59 लाख नवीन किसानों ने पंजीकरण कराया है।

Advertisment

टार्गेट के मुताबिक धान खरीदी की रफ्तार बहुत धीमी नजर आ रही है। ऐसे में धान खरीदी की तारीख बढ़ाने को लेकर भी मांग उठने लगी है।

वहीं मामले को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि धान खरीदी के समय बढ़ाने को लेकर मांग आ रही है।जरूरत पड़ा तो निश्चित रूप से धान खरीदी का समय बढ़ाया जाएगा।

बढ़ानी पड़ सकती है धान खरीदी की तारीख

छत्तीसगढ़ में जहां 1 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत हो चुकी है। दूसरी ओर धान खरीदी की रफ्तार में तेजी नहीं देखने को मिल रही है।

Advertisment

ऐसे में सरकार अपने लक्ष्य से कोसों दूर नजर आ रही है।।। ऐसी ही स्थिति बनी रहती है। तो सरकार को धान खरीदी की तारीख बढ़ानी पड़ सकती है।

अब देखना होगा कि धान खरीदी की रफ्तार बढ़ाने के लिए सरकार क्या पहल करती है।

ये भी पढ़ें:

Top Hindi News Today: भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब भारत न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस, 6200 किमी की होगी यात्रा; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ली स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक

Advertisment

MP News: उमा भारती ने अपनों से ही किए सवाल, जनप्रतिनिधियों के पेंशन और भत्ते से जुड़ा है मामला, BRTS कॉरिडोर पर भी उठाया सवाल

Shivraj News: शिवराज सिंह चौहान ने ने खाली किया सीएम हाउस, जानिए अब किस बंगले में रहेंगे पूर्व सीएम

CG Covid News: छत्तीसगढ़ में 5 नए कोरोना मरीज दुर्ग में 4 और रायपुर में 1 कोविड मरीज मिले

Congreess News: भारत जोड़ो यात्रा के बाद भारत न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस, 6200 किमी के सफर में कहां-कहां से गुजरेगी?

Government target of paddy procurement Government on dhaan kharidi dhaan news dhaan ke kisaan cg news in hindi CG news cg cm vishnudeo sai
Advertisment
चैनल से जुड़ें