Advertisment

दिव्यांगों के लिए सरकार ने 3500 से अधिक नौकरियां अधिसूचित की

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नयी दिल्ली, 15 जनवरी (भाषा) सरकार ने न्यूनतम मानदंड वाले दिव्यांगों की खातिर केंद्र सरकार के प्रतिष्ठानों में 3566 नौकरियां अधिसूचित की हैं।

Advertisment

इन पदों को नई श्रेणी की दिव्यांगता वाले लोगों के लिए भी उपयुक्त बताया गया है जिसमें बौनापन ,तेजाब हमले के पीड़ित, बौद्धिक दिव्यांगता, मानसिक बीमारी और कई तरह की दिव्यांगता आदि शामिल है।

दिव्यांग जन सशक्तीकरण विभाग ने चार जनवरी को केंद्र सरकार के प्रतिष्ठानों में 3566 पदों को न्यूनतम मानदंड वाले दिव्यांगों (40 फीसदी एवं अधिक दिव्यांग) के लिए दिव्यांगजन अधिकार कानून, 2016 के तहत उपयुक्त पाया है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस अधिसूचना से न्यूनतम मानदंड वाले दिव्यांगों के लिए सरकारी प्रतिष्ठानों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

Advertisment

इससे पहले 2013 में न्यूनतम मानदंड वाले दिव्यांगों के लिए 2973 उपयुक्त पदों की सूची जारी की गई थी।

पूर्व अधिसूचित सूची की तुलना में 593 नए पदों को जोड़ा गया है।

भाषा नीरज नीरज उमा

उमा

Advertisment
चैनल से जुड़ें