Advertisment

Bansal News Digital Exclusive: वर्ग 1 शिक्षक भर्ती 2023 में हो सकती है पदवृद्धि, सरकार इन वजहों से कर रही विचार!

MP Varg 1 Teacher Bharti: 12 आंदोलन, 35 ज्ञापन और 132 दिन की लड़ाई के बाद वर्ग 1 शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि की संभावना!

author-image
Rahul Sharma
Bansal News Digital Exclusive: वर्ग 1 शिक्षक भर्ती 2023 में हो सकती है पदवृद्धि, सरकार इन वजहों से कर रही विचार!

हाइलाइट्स

  • एमपी में वर्ग 1 शिक्षकों की चल रही भर्ती
  • वेटिंग शिक्षक लगातार कर रहे पदवृद्धि की मांग
  • सरकार भर्ती में बढ़ा सकती है पदों की संख्या
Advertisment

MP Varg 1 Teacher Bharti: मध्य प्रदेश में वर्ग 1 शिक्षक भर्ती 2023 में पदवृद्धि के लिए आंदोलन कर रहे वेटिंग शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है।

उच्च माध्यमिक यानी वर्ग 1 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ सकते हैं। सरकार इस पर विचार कर रही है। ये कैसे संभव हो सकता है, आइये आपको सिलसिलेवार समझाते हैं।

पदवृद्धि की मांग इसलिए जायज

उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती 2023 में कुल 8720 पदों पर भर्ती (MP Teacher Bharti) हो रही है। ये भर्ती 16 विषयों में हो रही है।

Advertisment

विषयवार भर्ती होने से 100 में से 85 नंबर लाने वाले भी कई उम्मीदवार शिक्षक नहीं बन पा रहे थे।

MP-Teacher-Recruitment-Protest-01

वहीं कई विषयों में मध्य प्रदेश से ज्यादा अन्य राज्यों के उम्मीदवारों की ज्वाइनिंग हो रही है।

सैंकड़ों उम्मीदवारों के लिए ये लास्ट चांस है, क्योंकि इसके बाद वे ओवरऐज हो जाएंगे।

Advertisment

पहले वेटिंग शिक्षकों का संघर्ष जान लीजिए

132 दिनों से भटक रहे:वर्ग 1 शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि की मांग उम्मीदवार लंबे समय से कर रहे थे। लेकिन इसकी असल लड़ाई 20 फरवरी 2024 को रिजल्ट आ जाने के बाद शुरु हुई। इन 132 दिनों में पदवृद्धि करवाने वेटिंग शिक्षक दर दर भटके।

Bhopal-Waiting-Teacher-Protest-01

एक दर्जन से ज्यादा आंदोलन:ओवरऐज हो रहे वेटिंग शिक्षकों के लिए ये लड़ाई करो या मरो जैसी ही रही। राजधानी भोपाल में 12 मार्च को बीजेपी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन, 13 जून को महाआंदोलन और फिर 1 जुलाई को विधानसभा के लिए मार्च जैसे आंदोलन किए।

publive-image

35 जनप्रतिनिधियों को सौंपा पत्र:वेटिंग शिक्षकों ने अपनी आवाज को जिम्मेदारों तक पहुंचाने के लिए पक्ष विपक्ष के 35 जनप्रतिनिधियों को अपना मांग पत्र सौंपा। इसमें विभागीय मंत्री सहित सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर, वीडी शर्मा, कमलनाथ, दिग्विजय सिंह के नाम शामिल हैं।

Advertisment

विपक्ष भी सदन में उठा सकता है मुद्दा

इस बार एमपी बोर्ड का रिजल्ट घराब रहा। बोर्ड रिजल्ट के मामले में देश में मध्य प्रदेश का स्थान 20वां है। इसके पीछे शिक्षकों की कमी सबसे बड़ा कारण रहा।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1807996100214718777

पदवृद्धि की मांग (MP Varg 1 Teacher Bharti) वैसे ही सड़कों पर दिख और सुनाई दे रही है। विपक्ष मानसून सत्र में इसे मुद्दा बनाकर कभी भी सदन में उठा सकता है।

संबंधित खबर: पदवृद्धि की मांग पर लेकर विधानसभा घेरने निकले वेटिंग शिक्षक: सरकार से सवाल, शिक्षक बनने कितने नंबर लाए उम्मीदवार?

Advertisment

कमेटी गठन, वित्त के पाले में गेंद

सरकार वेटिंग शिक्षकों की पदवृद्धि की मांग को भलिभांति जानती है। वहीं एमपी बोर्ड के रिजल्ट में सुधार को लेकर गंभीर भी है।

MP-Teacher-Bharti-Issue-DPI-Bhopal

विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कमेटी गठित हो रही है और फाइल वित्त विभाग की चौखट पर है।

पद बढ़ने से खजाने पर आने वाले वित्तीय भार का आंकलन कर इस संबंध में निर्णय होना शेष है।

Advertisment

ये भी पढ़ें: MP में 25.82 लाख बेरोजगार: 35 महीने में 2.32 लाख को ऑफर लेटर, कितने सरकारी और कितने प्राइवेट इसका डेटा ही नहीं

वेटिंग शिक्षकों को मिल सकती है खुशखबरी

पदवृद्धि को लेकर कहीं कोई अधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है, लेकिन विभागीय सूत्रों की मानें तो सभी तथ्यों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

कहीं कोई बहुत बड़ी अड़चन नहीं आई तो पदवृद्धि की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। किसी भी समय इसकी घोषणा या इसके संबंध में आदेश जारी हो सकता है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें