Advertisment

छत्‍तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा: सीएम साय ने गौवंश की पूजा कर खिलाई खिचड़ी, जानें रायपुर के जैतूसाव मठ का इतिहास

Govardhan Puja in CM House: सीएम साय ने गौवंश की पूजा कर खिलाई खिचड़ी, जानें रायपुर के जैतूसाव मठ का इतिहास

author-image
Sanjeet Kumar
Govardhan Puja in CM House

Govardhan Puja in CM House

Govardhan Puja in CM House: गोवर्धन पूजा के मौके पर मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने अपने निवास की गौशाला में गौवंश की पूजा-अर्चना की। वहीं अपने हाथों से गौवंश को खिचड़ी और गुड़ भी खिलाया। इसी के साथ ही प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए गोवर्धन पूजा की। इस दौरान डिप्‍टी सीएम अरुण साव, उपमुख्‍यमंत्री विजय शर्मा, खेल मंत्री टंकराम वर्मा भी मौजूद रहे।

Advertisment

वहीं रायपुर में एक ऐसा मठ है जहां हर साल गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja in CM House) का पर्व मनाया जाता है। जहां पिछले 200 साल से यह परंपरा चली आ रही है। यह रायपुर का प्रसिद्ध मठ जैतूसाव है, जहां इस बार भी उत्‍साह से गोवर्धन पूजा की गई। सीएम साय ने कहा कि गोवर्धन पूजा गौवंश के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने पर्व है। भगवान श्री कृष्ण और गौ माता से कामना करता हूं प्रदेश में सुख-समृद्धि और खुशहाली आए।

गौ सेवक को अपने हाथों से खिलाई मिठाई

Govardhan Puja in CM House

गौवंश की पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री (Govardhan Puja in CM House) ने सबसे पहले गौशाला में गौवंश की सेवा कर रहे गौ सेवक भगवानी यादव को अपने हाथों से मिठाई खिलाई। उन्हें शुभकामनाएं दी। सीएम ने भगवानी द्वारा किए कार्यों की सराहना की।

200 साल से चली आ रही परंपरा

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मौजूद जैतूसाव मठ (Govardhan Puja in CM House) में बड़े ही धूमधाम से गोवर्धन पूजा की गई। जैतूसाव में ये पूजा पिछले 200 सालों से होती चली रही आ रही है। यहां परंपरा हिंदू समुदाय के लोग निभाते चले आ रहे हैं। ये पूजा विशेष है, जिसका हिस्सा बनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इस पूजा में भगवान राघवेन्द्र सरकार को नए अनाज से बना हुआ 56 भोग लगाया गया।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: छत्‍तीसगढ़ दामाखेड़ा कबीर-आश्रम में हमला: बम-पटाखे और पत्‍थर लेकर आश्रम में घुसी भीड़, पुलिस ने 16 आरोपी को किया अरेस्‍ट

बस्‍ती से नाचते-गाते पहुंचे राउत

गौमता को सोहाई पहनाई पहनाई गई और अन्नकूट प्रसाद खिलाया गया। इसके बाद महाआरती की गई। जिसमें बड़ी संख्या में राउत मौजूद थे। ये राउत बड़ी संख्या में पुरानी बस्ती की गलियों से नाचते-गाते और श्री कृष्ण के दोहे पढ़ते हुए गौ माता (Govardhan Puja in CM House) के साथ मठ पहुंचे। इसके बाद मंदिर परिसर के आंगन में गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाया गया। भगवान के निमित्त छप्पन भोग बनाया गया है। कहते हैं कि अन्नकूट महोत्सव मनाने से मनुष्य को लंबी आयु तथा आरोग्य की प्राप्ति होती है।

ये खबर भी पढ़ें: अग्निवीर भर्ती के एडमिट कार्ड जारी: छत्‍तीसगढ़ में दिसंबर में होगी रैली; फिजिकल टेस्‍ट, प्रवेशपत्र यहां से करें डाउनलोड

Advertisment
chhattisgarh news hindi news CG news Bansal News CG Politics cg politics news Govardhan Puja Govardhan Puja in CM House Jaitusav Math
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें