Advertisment

Govardhan Puja 2023: गोवर्धन पूजा आज, घरों में बनेंगे गोवर्धन भगवान, लगेगा छप्पन भोग, होगा अन्नकूट

Govardhan Puja 2023: गोवर्धन पूजा आज, घरों में बनेंगे गोवर्धन भगवान, लगेगा छप्पन भोग

author-image
Preeti Dwivedi
Govardhan Puja 2023: गोवर्धन पूजा आज, घरों में बनेंगे गोवर्धन भगवान, लगेगा छप्पन भोग, होगा अन्नकूट

Govardhan Puja 2023: दीवाली के दूसरे दिन होने वाला अन्नकूट पूजा आज किया जाएगा। मंदिरों के साथ—साथ घरों में भी अन्नकूट की पूजा होगी। गोबर से भगवान अन्नकूट की आकृति बनाकर पूजन किया जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार इस बार तिथियों के बढ़ने के कारण अन्नकूट यानि कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रथम तिथि आज है।

Advertisment

कब तक रहेगी प्रतिपदा तिथि

हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि वैसे तो सोमवार को दोपहर 2:56 पर शुरू हो गई थी। ​जो आज दोपहर 2:36 तक रहेगी। यानि अन्नकूट पूजा उदया तिथि के अनुसार आज की जाएगी। इसे ही गोवर्धन पूजा भी कहते हैं। आज 2:36 के बाद से द्वितीया तिथि लगेगी। यानि इसके बाद बुधवार को भाईदूज का त्योहार मनाया जाएगा।

गोबर से बनते हैं गोवर्धन

आपको बता दें गोवर्धन पूजा में पहले गोबर से भगवान गोबर्धन की आकृति जमीन पर बनाई जाती है। फिर इसकी पूजा की जाती है। कई लोगों द्वारा इसे हल्दी से भी बनाया जाता है। आपको बता दें मथुरा वृंदावन में ये त्योहार विशेष रूप से मनाया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बिना परिक्रमा के ये पूजन अधूरा माना जाता है। सो इस दिन गोवर्धन बनाना जरूरी होता है।

क्यों लगता है 56 भोग

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार इंद्र देव के क्रोधित होने पर भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धनवासियों को भारी बारिश से बचने के लिए अपनी एक अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठा लिया था। इसलिए इस दिन का विशेष महत्व होता है। जब भगवान श्रीकृष्ण ने सात दिन पर्वत उठाया था। तो उस दौरान उन्होंने भोजन ग्रहण नहीं किया था। जब पर्वत को उतारा था तो मां यशोदा ने उन्हें एक दिन के 6 प्रकार के हिसाब से सात दिन के 56 भोग बनाकर खिलाए थे। इसलिए भगवान को 56 भोग लगाने की प्रथा है।

Advertisment

MP Election 2023: इंदौर में आज रोड शो करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, शाह यहां भरेंगे हुंकार

MP Election 2023: MP चुनाव के अजब-गजब नजारे, बैलगाड़ी और ट्रैक्टर पर सवार हुए प्रत्याशी

Aaj Ka Panchang: मंगलवार को इतने बजे से शुरू होगी द्वितीया तिथि, पढ़ें आज का पंचांग

Advertisment

MP Betul Railway News: बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी का डिब्बा प्लेटफॉर्म पर चढ़ा, रेल यातायात प्रभावित

Delhi AQI Update: दिवाली के बाद फिर जहरीली हुई हवा, आज AQI 400 के ऊपर हुआ हाई

Govardhan Puja 2023, annkoot pooja, Govardhan Puja 2023 in hindi, Annkoot puja 2023, Annkoot puja 2023 in hindi, गोबर्धन पूजा 2023, bansal newsLord Govardhan  puja, Chhappan Bhog at home

Advertisment
hindi news Bansal News Govardhan Puja 2023 Govardhan Puja 2023 in hindi ankoot puja Chhappan Bhog at home Lord Govardhan  puja
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें