Advertisment

Gorakhpur News: गोरखपुर में अपराधियों के हौंसले बुलंद, अज्ञात हमलावरों ने प्रिया किन्नर पर चलाई गोली, हालत खतरे से बाहर

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में अज्ञात हमलावरों ने प्रिया नाम के किन्नर पर गोली चला दी, गोली चलने की सूचना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सहजनवां थाना क्षेत्र के रहीमाबाद सरैया के समीप घटना को अंजाम दिया गया। लोगों की मदद से किन्नर को इलाज के लिए सहजनवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

author-image
Bansal news
Gorakhpur News: गोरखपुर में अपराधियों के हौंसले बुलंद, अज्ञात हमलावरों ने प्रिया किन्नर पर चलाई गोली, हालत खतरे से बाहर

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में अज्ञात हमलावरों ने प्रिया नाम के किन्नर पर गोली चला दी, गोली चलने की सूचना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सहजनवां थाना क्षेत्र के रहीमाबाद सरैया के समीप घटना को अंजाम दिया गया। लोगों की मदद से किन्नर को इलाज के लिए सहजनवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

Advertisment
बहन के घर से खाना खाकर लौटते समय हुआ हमला

जानकारी के मुताबिक प्रिया अपने घर से लगभग 200 मीटर दूर अपनी बहन सुनीता के वहां से रात में खाना खाकर लौट रही थी, उसी समय बाइक पर सवार घात लगाकर बैठे हमलावरों ने प्रिया किन्नर पर हमला कर दिया, बताया जा रहा है की बाइक पर 2 लोग सवार थे, पीछे बैठे युवक ने उसके ऊपर गोली चलाई थी, गोली लगने से प्रिया वहां से चिल्लाते हुए भागने लगी, गोली किन्नर के दाहिने हाथ में गोली लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज और शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गये। आसपास के लोगों की मदद से किन्नर को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया।

यह भी पढ़ें: Prayagraj Mahakumbh: Mahakumbh में महाजाम पर CM Yogi ने की बैठक, महाकुंभ में नया ट्रैफिक प्लान लागू

रहीमाबाद में किराये का कमरा लेकर रहती है प्रिया किन्नर

प्रिया किन्नर सहजनवां थाना क्षेत्र के रहीमाबाद में किराये का कमरा लेकर रहती है, वह मुलतः टड़वाखुर्द गांव की रहने वाली है। किन्नर पर हुए हमले का यह कोई पहला मामला नहीं है, इसके पहले भी 19 मार्च 2023 को रीठुआखोर मार्ग पर दिनदहाड़े तान्या नाम की किन्नर पर गोली चलाई गई थी, इस घटना में प्रिया किन्नर और उसके गुरु किरन किन्नर का नाम आया था। पुलिस ने इन दोनों के ऊपर जानलेवा हमले के मामले में केस दर्ज कर जेल भेजा था।

Advertisment

प्रिया किन्नर पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी हुई थी, इस मामले में प्रिया को जेल भी हुई थी। इस पूरे मामले को इस घटना से भी जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि प्रिया किन्नर पर गोली किसने चलाई यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन प्रिया गुट के लोग तान्या किन्नर पर आरोप लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Bahraich Road Accident: बहराइच में बड़ा सड़क हादसा,डंपर की टक्कर से परिवार के पांच सदस्यों की मौत

प्रिया किन्नर के पिता ने लगाया ये आरोप

प्रिया के पिता लाल बिहारी ने तान्या किन्नर पर आरोप लगाया है की वह क्षेत्र के बंटवारे को लेकर प्रिया को जान से मारने की धमकी देती थी, वह कहती थी कि हत्या कराकर पूरा क्षेत्र ले लेंगे, भोजन करके वह जा रही थी, हमलोग आगे बढ़ गये, कोई छुप कर बैठा था उसने प्रिया को गोली मार दिया।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Mahakumbh Live 2025: महाकुंभ में माघ पुर्णिमा को लेकर नया ट्रैफिक प्लान लागू , 13 फरवरी तक वाहनों की नो-एंट्री

पुलिस ने कही ये बात

इस मामले पर एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि बाइक सवार हमलावरों ने हमला किया है, किन्नर पर हुए हमले की जांच चल रही है, हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

up news | Gorakhpur News | New police hindi news Gorakhpur crime news crime
Advertisment
चैनल से जुड़ें