Advertisment

Gorakhpur Dowry Demand: दहेज में नहीं मिली कार तो शादी के दिन दूल्हा फोटो सहित फरार, पिता और बेटे के खिलाफ FIR दर्ज

Gorakhpur Dowry Demand: गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र में दूल्हे को कार ना मिलने से नाराज दूल्हा शादी से फरार हो गया। लड़की वालो की तरफ से शादी को लेकर पूरी तैयारिया कर ली गई थी। लड़की के घर वाले बारात आने का इंतजार कर रहे थे। उसे समय लड़की के घर वालों के चेहरे पर खुशी थी हर कोई शादी में खुशी मैं शराब और था।

author-image
anurag dubey
Gorakhpur Dowry Demand: दहेज में नहीं मिली कार तो शादी के दिन दूल्हा फोटो सहित फरार, पिता और बेटे के खिलाफ FIR दर्ज
रिपोर्ट, अंकित श्रीवास्तव, गोरखपुर
हाइलाइट्स
  • इंतजार करते-करते पूरी रात बीत गई
  • थाने में तहरीर, दहेज वापसी की भी मांग
  • धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज
Advertisment

Gorakhpur Dowry Demand: गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र में दूल्हे को कार ना मिलने से नाराज दूल्हा शादी से फरार हो गया। लड़की वालो की तरफ से शादी को लेकर पूरी तैयारिया कर ली गई थी। लड़की के घर वाले बारात आने का इंतजार कर रहे थे। उसे समय लड़की के घर वालों के चेहरे पर खुशी थी।

इंतजार करते-करते पूरी रात बीत गई

इस बात से वह अनजान थे कि अगले पर क्या होने वाला है। पहले तो लड़की के घर वालों ने सोचा की बारात आने में देरी हो रही है। बारात का इंतजार करते-करते पूरी रात बीत गई पर बारात नहीं आई। पता लगाने पर लड़की के घर वालों को पता चला कि दूल्हा बारात से फरार हो गया है।

यह भी पढ़ें: VARANASI WIFE THREATEN: मेरठ वाले मर्डर की तरह तुमको भी निपटा दूंगी, वाराणसी में लोको पायलट को उसकी पत्नी ने धमकाया

Advertisment

थाने में तहरीर, दहेज वापसी की भी मांग

दूल्हा राजेंद्र पांडेय शादी के दिन हेयर सेटिंग कराने के बहाने वो घर से निकला और उसके बाद घर नहीं लौटा। इसके बाद लड़की के घर वालों ने पता लगाया तो पता चला कि कार नही मिलने से दूल्हा नाराज था। जिसकी वजह से वह शादी से भाग गया। जिसके बाद आज दुल्हन के पिता ने खजनी थाने में दूल्हे के पिता सूरज पांडेय और उनके बेटे राजेंद्र पांडेय (दूल्हा) के खिलाफ ताहिर दी है।

धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज

तहरीर में दुल्हन के पिता ने दहेज दहेज में दिए गए पैसे और सामान की वपसी और शादी की तैयारी में खर्च किए गए पैसे की मांग की है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने लड़के के पिता और दूल्हे बेटे के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया है। दुल्हन के पिता का आरोप है कि शादी के पहले 10 लाख रुपए नगद, 8 लाख रूपये के आभूषण,एसी,फ्रिज,और कई घरेलू कीमती सामान दूल्हे के घर भेजा था।

18 अप्रैल को आनी थी बारात, वर पक्ष छुपाता रहा राज

गोरखपुर के खजनी क्षेत्र के उनवल में 18 अप्रैल को बारात आनी थी। जिसको लेकर दूल्हे और दुल्हन के घर तैयारी जोरोसोर से चल रही थी। वधु पक्ष की और से मैरेज हाल में सजावट, खाने–पीने के साथ शादी के रस्मों की सभी तैयारी पूरी कर ली गई थी। वधु पक्ष के लोग अब बस बारात आने का इंतजार कर रहे थे।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Stone Pelting Deoband: यूपी के देवबंद में धार्मिक स्थल के बाहर पथराव, दो सेवादार घायल, बजरंग दल का हंगामा

वजह पूछे जाने पर वर पक्ष ने बनाया बहाना

बधु पक्ष के द्वारा बारात में देरी होने की वजह पूछे जाने पर वर पक्ष बहाना बनाते हुए दूल्हे के घर से भाग जाने की बात भी छुपा रहा था। लेकिन जब बहुत देर हो जाने पर बारात नहीं आई तो वधु पक्ष ने बारात ना आने की वजह का पता लगाया तब जाकर कहीं बधु पक्ष को दूल्हे के घर से भाग जाने की जानकारी हुई।

पुलिस की बात

पुलिस ने बताया कि लड़की पक्ष की तरफ से दी गई तहरीर के हिसाब से सुसंगीत धाराओं में कदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ के लिए आरोपित दूल्हा राजेंद्र पांडेय और उसके पिता सूरज पांडेय को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोषी पाये जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisment

CM Yogi Relief Fund: किसान भाई ना हो परेशान, मौसमी आपदा से प्रभावितों को मुआवजा देने के निर्देश, CM योगी ने ली रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश में मौसमी उथल-पुथल के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में झोंकेदार हवाओं और बेमौसम बारिश से हुए नुकसान के मद्देनजर सीएम ने तत्काल राहत कार्य शुरू करने के आदेश जारी किए हैं। पढ़ने के लिए क्लिक करें

Gorakhpur news groom-flees-wedding
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें