Advertisment

गोरखपुर में क्रूरता: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा तो भाइयों ने पकड़ा, लड़की के हाथों कटवा दिया लड़के का प्राइवेट पार्ट

Gorakhpur Boyfriend Private Part Cut: गोरखपुर में एक लड़के के साथ क्रूरता की गई। लड़का अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने रात में 1 बजे पहुंचा था। भाइयों ने उसे पकड़ा और लड़की के हाथ प्राइवेट पार्ट कटवा दिया।

author-image
Rahul Garhwal
Gorakhpur Boyfriend Private Part Cut girlfriend

हाइलाइट्स

  • बॉयफ्रेंड के साथ क्रूरता
  • भाइयों ने लड़की से कटवाया प्राइवेट पार्ट
  • रात 1 बजे गर्लफ्रेंड से मिलने गया था बॉयफ्रेंड
Advertisment

रिपोर्ट - अंकित श्रीवास्तव

Gorakhpur Boyfriend Private Part: गोरखपुर में एक लड़के के साथ उसकी गर्लफ्रेंड के 4 भाइयों ने क्रूरता की। लड़का 1 बजे रात को अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था। लड़की के 4 भाइयों ने दोनों को साथ में देख लिया। इसके बाद लड़की के हाथ से ही लड़के का प्राइवेट पार्ट कटवा दिया।

गर्लफ्रेंड से मिलने गया था, भाइयों ने पकड़ा

गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के सरैया बाजार गांव के रहने वाले बसंत लाल ने बताया कि उनका 22 साल का बेटा जिसका नाम मिथुन कुमार है, वो रात को अपने खेत से वापस लौट रहा था। इसी बीच घर से ही 2 घर दूर पर रहने वाली एक लड़की जो उससे उम्र में 8 साल बड़ी है, जिसकी मेरे लड़के से करीब 2 साल से फोन पर बातचीत चल रही है। उसने उसे मिलने के लिए बुलाया। वहीं पहले से ही घात लगाए बैठे लड़की के चार भाइयों ने मेरे बेटे मिथुन को पकड़ लिया। उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट की।

लड़की से कटवाया लड़के का गुप्तांग

Gorakhpur Boyfriend Private Part Cut

पीड़ित के पिता ने आगे बताया कि चारों भाइयों ने लड़के के दोनों हाथ और दोनों पैर को पकड़ लिए। फिर लड़की के हाथ में ब्लेड थमाई और लड़के के गुप्तांग पर चीरा लगा दिया। जख्म से बहुत सारा खून बहने लगा। चारों भाइयों ने लड़के को घर से बाहर फेंक दिया।

Advertisment

लड़के की हालत गंभीर

गांव के ही एक लड़के ने बसंत लाल को इस घटना की सूचना दी। इसके बाद लड़के को आनन-फानन में गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां पर उसका इलाज चल रहा है। लड़के की हालत गंभीर बनी हुई है। घाव पर टांके लगाए गए हैं। बहुत ज्यादा खून बहने से लड़का बार-बार बेहोश हो रहा है।

पीड़ित के पिता बोले- लड़की ने मेरे बेटे को फंसाया

पीड़ित के पिता बसंत लाल ने बताया कि बहुत पहले उनका लड़की के घरवालों से एक बार विवाद हुआ था जिसमें थाने तक की नौबत आ गई थी। इसके बाद उस घर से हम लोगों का बोलचाल बंद था। बावजूद उसके उसकी लड़की ने मेरे 22 साल के बेटे को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उससे लगभग 2 साल से फोन पर बातचीत कर रही है। साथ ही उसने कल देर रात मेरे बेटे को मिलने बुलाया और उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया। अभी मेरे बेटे की हालत बहुत गंभीर बनी हुई है हम लोग बहुत गरीब है और बहुत परेशान हैं।

ये खबर भी पढ़ें: देश के नए चीफ जस्टिस होंगे बीआर गवई, 14 मई को लेंगे शपथ, 13 मई को रिटायर होंगे CJI संजीव खन्ना

Advertisment

प्रेमिका की तरफ से भी मिली शिकायत

लड़की की तरफ से भी पुलिस से शिकायत की गई कि मिथुन रात में जबरदस्ती घर में घुस गया था और उसने गलत काम करने की कोशिश की। इसलिए लड़की ने उसका गुप्तांग काटा।

पुलिस ने ये कहा

गोरखपुर के एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि मामले की जानकारी है दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत मिली है आगे की अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

फरार सास और दामाद खुद पहुंचे पुलिस थाने, किए कई चौंकाने वाले खुलासे!

UP Aligarh Saas Damad Love Story

Aligarh Saas Damad Love Story: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की सास-दामाद लव स्टोरी ने जहां पूरे प्रदेश में सनसनी फैला दी है। वही सास-दामाद की जोड़ी खुद पुलिस के पास चल के आई है। पुलिस दोनों को कई राज्यों में तलाशती रही। लेकिन वे बिहार और नेपाल होते हुए बुधवार दोपहर अचानक खुद थाने पहुंच गए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Advertisment
Gorakhpur Gorakhpur Boyfriend Private Part Cut Gorakhpur boyfriend cut private part Gorakhpur boyfriend beat girlfriend cut boyfriend private part
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें