/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/Google-Map-UP-Raod-Accident-1-1.webp)
Google Map UP Raod Accident: गूगल मैप पर भरोसा कर कार से रास्ता तय कर रहे तीन लोगों की मौत हो गई। मामला उत्तरप्रदेश के बरेली जिले का है। जीपीएस सिस्टम यानी गूगल मैप के सहारे चल रही कार अधूरे पुल पर चढ़ गई और आगे जाकर नदी में जा गिरी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने रामगंगा नदी पर जाकर देखा तो क्षतिग्रस्त कार दिखाई दी। इस हादसे ने बरेली प्रशासन की लापरवाही के साथ गूगल मैप से भी एक तरह से भरोसा तोड़ा है।
https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1860658881904423312
[caption id="attachment_703882" align="alignnone" width="837"]
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में रामगंगा नदी पर बन रहे पुल पर कार गूगल मैप के सहारे चढ़ गई और नदी में जा गिरी।[/caption]
गूगल मैप के सहारे चल रहे थे
हादसे की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। इसके बाद परिजन को सूचित किया गया। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिवार के लोगों ने बताया कि गाड़ी में GPS (गूगल मैप) (Google Map UP Raod Accident) के सहारे सभी लोग जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। परिवार के लोग अब विभागीय अधिकारियों को दोषी मान रहे हैं। परिवार का कहना है कि अधिकारियों की लापरवाही से पुल को अधूरा छोड़ दिया और कोई बैरिकेडिंग तक नहीं की गई थी। ये लोग पुल पर चढ़ गए और हादसा हो गया।
अधूरे पुल पर चढ़ी कार...
बरेली में ये हादसा फरीदपुर थाना क्षेत्र के खलपुर इलाके में हुआ है। जहां रामगंगा नदी पर फरीदपुर-बदायूं के दातागंज को जोड़ने वाले अधूरे पड़े पुल से कार नीचे जा गिरी। गाड़ी में तीन लोग सवार थे। गाड़ी में सवार फर्रुखाबाद के रहने वाले विवेक कुमार, अमित और कौशल थे। गाड़ी दातागंज की ओर से गूगल मैप (Google Map UP Raod Accident) के सहारे आ रही थी। बताते हैं, तभी अधूरे पुल पर कार चढ़ गई और नीचे जा गिरी।
[caption id="attachment_703893" align="alignnone" width="861"]
अधूरा पुल और हादसे में क्षतिग्रस्त कार।[/caption]
शादी में शामिल होने जा रहे थे कार सवार
ग्रामीणों को रविवार सुबह (Google Map UP Raod Accident) देखा तो नदी में कोई वाहन पड़ा था। पास जाकर तहकीकात की तो पता चला कि कार नदी में क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी थी, आसपास खून पड़ा हुआ था। गाड़ी में देखा तो तीनों की मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद तीनों की शिनाख्त हुई। परिवार के लोगों का कहना है कि तीनों लोग गांव में एक शादी में शामिल होने के लिए आ रहे थे।
परिजनों ने कहा-प्रशासन की लापरवाही
परिजन राजेश कुमार ने बताया कि तीनों लोग शादी में आ रहे थे। रास्ते में पुल टूटा था, जिस वजह से गाड़ी नीचे गिर गई। पुल आधा बना था। इसमें प्रशासन की लापरवाही है। जीपीएस सिस्टम (Google Map UP Raod Accident) के भरोसे वह टूटे पुल पर चले गए। पुल पचास फुट ऊंचा था। कार के नीचे गिरते तीनों की मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: कलयुगी हत्यारे बेटे: दुर्ग में दो भाइयों ने अपने पिता को मार डाला, मां की भी जमकर की पिटाई; सामने आई ये बड़ी वजह
पुलिस ने क्या बताया ?
इस मामले पर पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह थाना फरीदपुर पर सूचना मिली कि एक गाड़ी पुल से गिरकर छतिग्रस्त हो गई। इसके बाद फरीदपुर पुलिस और बदायूं से दाता गंज पुलिस मौके पर पहुंची। अचानक पुल खत्म (Google Map UP Raod Accident) होने से कार नदी में जा गिरी। घटना स्थल से तीन लोगों के शव निकले गए।
ये भी पढ़ें: भारत-ऑस्ट्रेलिया पर्थ टेस्ट तीसरा दिन: कोहली की सेंचुरी, डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड तोड़ा, कंगारुओं को 534 रन का टारगेट
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें