Advertisment

गूगल कर रहा है आपका पीछा: जानें कैसे ट्रैक करता है लोकेशन? इस तरह पाएं छुटकारा

Google Location Tracking: अगर आपको भी लगता है कि गूगल आपके लोकेशन को ट्रैक करने के लिए केवल GPS पर निर्भर करता है, तो आप गलत हैं।

author-image
Shashank Kumar
Google Location Tracking

Google Location Tracking: अगर आपको भी लगता है कि गूगल आपके लोकेशन को ट्रैक करने के लिए केवल Global Positioning System (GPS) पर निर्भर करता है, तो आप गलत हैं।

Advertisment

कई स्मार्टफोन यूजर्स को यह जानकारी नहीं होती कि उनके एंड्रॉयड डिवाइस विभिन्न इनबिल्ट ऐप्स के जरिए भी लोकेशन डेटा कलेक्ट करते हैं। इस तकनीक में Wi-Fi नेटवर्क, सेल टावर, और ब्लूटूथ जैसे साधनों का इस्तेमाल कर आपके सटीक लोकेशन का पता लगा लेती है।

इस ट्रैकिंग से आपकी प्राइवेसी प्रभावित हो सकती है। लेकिन, इसे सीमित करने के लिए गूगल अकाउंट और डिवाइस सेटिंग्स में कुछ बदलाव करने होते हैं। आइए, जानते हैं इसे रोकने के तरीके..

कैसे ट्रैक होता है आपका लोकेशन?

  • वाई-फाई पोजिशनिंग

    गूगल आपके डिवाइस द्वारा कनेक्ट किए गए या पाए गए वाई-फाई नेटवर्क के सिग्नल डेटा का उपयोग करता है। इसके जरिए गूगल आपके सटीक लोकेशन (Google Location Tracking) का अनुमान लगाता है।

Advertisment
  • सेल टावर ट्राइएंगुलेशन

    आपका फोन नजदीकी मोबाइल टावरों से कनेक्ट होता है और सिग्नल के जरिए यह आपकी सामान्य लोकेशन का पता लगा लेता है।

  • ब्लूटूथ डिवाइस

    गूगल आपके आस-पास के ब्लूटूथ डिवाइस या स्टोर्स में लगे बीकन के सिग्नल का उपयोग करके आपकी लोकेशन को ट्रैक कर सकता है।

ये भी पढ़ें: AP Dhillon ने मुंबई कॉन्सर्ट में बचपन की क्रश Malaika Arora के लिए गाया गाना, लगाया गले

Advertisment
  • आईपी एड्रेस

    इंटरनेट से कनेक्ट होने पर आपके डिवाइस को एक IP एड्रेस मिलता है। इस एड्रेस के जरिए भी आपके एग्जाक्ट लोकेशन का पता लगाया जा सकता है।

  • सेंसर डेटा

    एक्सेलेरोमीटर और जायरोस्कोप जैसे सेंसर का डेटा आपकी मूवमेंट और लोकेशन के बदलावों का पता लगाने में मदद करता है।

  • यूजर इनपुट

    यदि आप मैन्युअल रूप से गूगल सेवाओं पर अपना लोकेशन साझा करते हैं, तो यह डेटा अधिक सटीकता प्रदान करता है। जैसे- गूगल मैप या कोई लोकेशन शेयर करने वाले ऐप्स।

Advertisment

गूगल ट्रैकिंग कैसे रोकें?

गूगल को शेयर हो रहे लोकेशन (Google Location Tracking) एक्सेसिबिलिटी को रोकने के लिए आपको गूगल अकाउंट में My Activity विकल्प पर जाना होगा। यहां पर दिखाई दे रहे Web & App Activity और Location History को बंद करें।

इसके बाद My Google Activity में जाकर Delete activity by ऑप्शन चुनें और अपने लोकेशन डेटा को हटा दें।

इसके अलावा अपने स्मार्टफोन की सेटिंग्स में Location फीचर को बंद करें. इसके अलावा, Activity Control’s को डिसेबल करें। इन आसान स्टेप्स से आप गूगल को अपना लोकेशन शेयर करने से बच सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  Indore में Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट के विरोध में पूर्व मंत्री- विधायक; धरने पर बैठे बजरंग दल-विहिप

Google Location how to block google tracking Location History how-to-stop Google Location Tracking
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें