Advertisment

Google Boy: ये है ढाई साल का नन्हा गूगल ब्वॉय 'देवेश', दिमाग में बसा है देश दुनिया का नक्शा

Google Boy: ये है ढाई साल का नन्हा गूगल ब्वॉय 'देवेश', दिमाग में बसा है देश दुनिया का नक्शा google-boy-this-is-a-two-and-a-half-year-old-little-google-boy-devesh-the-country-is-in-the-mind-the-map-of-the-world

author-image
Bansal News
Google Boy: ये है ढाई साल का नन्हा गूगल ब्वॉय 'देवेश', दिमाग में बसा है देश दुनिया का नक्शा

अजय नामदेव, शहडोल। एक क्लिक में देश दुनिया की जानकारी देने वाले गूगल तो अब हर किसी की उंगलियों पर नाचता है। लेकिन क्या आपने गूगल की तरह तेज दिमाग वाले ढाई साल के नन्हे गूगल बॉय को देखा है। इन दिनों शहडोल जिले में एक ढाई साल का 'गूगल ब्वॉय' चर्चा में हैं। इनके दिमाग में देश के राज्यों की राजधानी और नेताओं के नाम के साथ विश्व में देश की संख्या, महीनों के नाम, दिनों की गिनती, पौराणिक चीजों जैसे अन्य जरनल नॉलेज बसा हुआ है। ढाई साल के देवेश के इस टैलेंट को देख हर कोई इनका दीवाना हो गया है। लोगों ने इन्हें शहडोल का गूगल ब्वॉय नाम दे दिया है। आपको बता दें कि शहडोल के गूगल ब्वॉय देवेश के पिता का कोरोनाकल में निधन हो गया था। शहडोल का रहने वाला ढाई साल का मासूम देवेश सिंह अन्य बच्चों की तरह ही है। देवेश की दूसरे बच्चों से मेमोरी में अलग है। इनकी याददाश्त गजब की है। देवेश को देश के राज्यों की राजधानी, नेताओं के नाम के साथ विश्व में देश की संख्या, महीनों के नाम दिनों की गिनती, पौराणिक चीजों की जानकारी इतनी सहजता से याद कि सुनने वाला अपने दांतों तले उंगलियां दबा लेता है। ढाई साल के इस देवेश के दिमाग को देखते हुए लोग अब गूगल ब्वॉय नाम देने लगे हैं। इनका शार्प दिमाग चर्चा का विषय बना हुआ है।

Advertisment

दादी और मां के साथ रहता है देवेश

27 अगस्त 2019 को जन्मा देवेश शहडोल जिला मुख्यालय में अपने दादा-दादी एवं मां के साथ रहता है। देवेश के पिता का कोरोना काल मे निधन हो चुका है। देवेश के दादा धनंजय सिंह जो कि खुद एक शिक्षक हैं, बताते हैं कि जब देवेश लगभग सवा साल का था तभी से अच्छे से बोलने लगा और इसे जो भी बातें हम उसे सीखाते थे, जो भी बातें कराते थे उसे तुरंत याद हो जाती थी। उसे देवेश भूलता नहीं था। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसे सिखाना शुरू किया और आज इतनी छोटी सी उम्र में देवेश सिंह अद्भुत प्रतिभा का धनी हो गया है। देश का नाम लेते ही कंम्यूटर की तरह फटाफट जानकारी दे देते हैं। ये इसलिए नायाब है, क्योंकि इस गूगल ब्वॉय की उम्र महज ढाई साल की है। शहडोल ये गूगल ब्वॉय अपने तेज दिमाग से लोगों को चकित कर रहा है।

Breaking News Hindi News Channel MP Hindi News Madhya Pradesh Madhya Madhya Pradesh News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live MP Breaking News Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Today Hindi MP Hindi News Headlines mp latest news in hindi MP Live News Hindi mp news hindi MP News in Hindi today MP politics News in Hindi MP Samachar in Hindi Pradesh Breaking Hindi मध्य प्रदेश न्यूज मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश समाचार Shahdol Shahdol news google boy google boy of shahdol masoom
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें