Advertisment

Good News: दीवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा तोहफा, गृह मंत्री ने दी जानकारी, यह बन रहा प्लान

Good News: दीवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा तोहफा, गृह मंत्री ने दी जानकारी, यह बन रहा प्लान good-news-government-employees-will-get-a-big-gift-before-diwali-home-minister-has-given-information-this-plan-is-being-made

author-image
Bansal News
Good News: दीवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा तोहफा, गृह मंत्री ने दी जानकारी, यह बन रहा प्लान

भोपाल। प्रदेश में उपचुनावों की तारीखों का ऐलान भले ही अभी नहीं हुआ हो लेकिन भाजपा और कांग्रेस पूरे जोर शोर से मैदान में उतर गए हैं। सीएम शिवराज सिंह समेत कई नेता लगातार क्षेत्र में जाकर समीकरण बिठाने में जुटे हैं। इसी क्रम में सरकार अब सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी देने का प्लान बना रही है। इसकी जानकारी प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी है। अब प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन पर लगी रोक को हटाया जा सकता है। प्रदेश के सरकारी कर्मचारी और अधिकारी लगातार 7 सालों से प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब कर्मचारियों और अधिकारियों को सरकार दीवाली से पहले खुश कर सकती है। मिश्रा ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि कर्मचारियों को दीवाली से पहले खुशखबरी मिलेगी। सरकार कर्मचारियों के हितों का ध्यान रख रही है। कर्मचारी भाई थोड़ा धैर्य रखें।

Advertisment

7 सालों से प्रमोशन का इंतजार कर रहे कर्मचारी

बता दें कि बीते 7 सालों से कर्मचारी और अधिकारी प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं। इसी के चलते कई कर्मचारी बिना प्रमोशन के ही रिटायर हो गए हैं। इस मामले को लेकर नरोत्तम मिश्रा की अध्यक्षता में एक समिति भी बना दी है। यह समिति पदोन्नति पर कोर्ट के आदेश नहीं आने पर किस तरह से प्रमोशन दिया जाए इस बात का ध्यान रखेगी। अब सरकार के इस फैसले से लंबे समय से प्रमोशन की बाट जोह रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को राहत की खबर है।

मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज sarkari karmchariyon ke khushkhabri sarkari karmchari sarkari adhikari promotion Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP Good news diwali Deepawali
Advertisment
चैनल से जुड़ें