Advertisment

Good News: चयनित शिक्षकों के लिए खुशखबरी, सीएम शिवराज ने की घोषणा, इस महीने मिलेगी नियुक्ति

Good News: चयनित शिक्षकों के लिए खुशखबरी, सीएम शिवराज ने की घोषणा, इस महीने मिलेगी नियुक्ति good-news-good-news-for-the-selected-teachers-of-the-state-cm-shivraj-announced-will-be-appointed-this-month

author-image
Bansal News
Good News: चयनित शिक्षकों के लिए खुशखबरी, सीएम शिवराज ने की घोषणा, इस महीने मिलेगी नियुक्ति

अलीराजपुर। प्रदेश में तीन साल से अपनी नियुक्ति का इंतजार कर रहे चयनित शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। अब अगले महीने तक शिक्षकों की नियुक्ति हो जाएगी। इसकी घोषणा सीएम शिवराज सिंह ने की है। बुधवार को अलीराजपुर में जनदर्शन यात्रा करने पहुंचे सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि अगले महीने तक 30 हजार चयनित शिक्षकों की नियुक्ति हो जाएगी। बता दें कि प्रदेश के करीब 30 हजार चयनित शिक्षकों को नियुक्ति नहीं दी गई है। इन शिक्षकों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हो चुका है। इसको लेकर शिक्षकों द्वारा कई बार प्रदर्शन भी किया जा चुका है। चयनित शिक्षकों ने बीते दिनों भाजपा मुख्यालय के सामने भी प्रदर्शन किया था। करीब तीन साल से अपनी नियुक्ति का इंतजार कर रहे चयनित शिक्षकों के लिए यह खुशी की खबर है। बता दें कि बुधवार को सीएम शिवराज सिंह अलीराजपुर पहुंचे थे। यहां उन्होंने अपनी जनदर्शन यात्रा की है। अपनी जनयात्रा के दौरान शिवराज आदिवासी कलाकारों के साथ थिरकते नजर आए।

Advertisment

हेलीकॉप्टर से कराई यात्रा
इतना ही नहीं सीएम शिवराज सिंह ने आदिवासियों का सपना साकार करते हुए हेलिकॉप्टर से यात्रा भी कराई है। दरअसल बुधवार को सीएम शिवराज सिंह अलीराजपुर में जनदर्शन यात्रा कर रहे थे। सीएम शिवराज ने अलीराजपुर की जोबट मंडी में महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम को भी संबोधित किया। इसी दौरान सीएम आदिवासी कलाकारों के साथ नाचते नजर आए। इसके बाद कुछ आदिवासियों ने सीएम से निवेदन किया कि उनका सपना है कि एक बार हेलिकॉप्टर की यात्रा करने का सपना है। इसको लेकर सीएम शिवराज सिंह ने आदिवासियों का सपना साकार करते हुए रणबयढ़ा से सेजावाडा हवाई यात्रा कराई। जिन आदिवासियों ने सीएम के साथ हेलिकॉप्टर में यात्रा की उनमें दरियाव सिंह, मंगल सिंह, रिच्छु सिंह बघेल, जोध सिंह शामिल हैं। आदिवासियों ने हवाई यात्रा के बाद सीएम शिवराज सिंह का धन्यवाद किया है।

हेलिकॉप्टर सीएम शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज भोपाल Samachar" MP News Hindi जोबट समाचार जोबट में सीएम शिवराज जोबट उपचुनाव उपचनाव आलीराजपुर समाचार आदिवासी tribals teachers joining teacher recruitment process sikshak bharti pareeksha Pradesh Breaking Hindi Politics News MP Teacher Recruitment 2021 MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today MP news MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP By Election MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi madhya pradesh news Madhya Pradesh government Madhya Pradesh By Poll madhya pradesh Madhya Latest bhopal news Jobat By Poll Jobat By Election jan darshan program Alirajpur jan darshan program Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP hindi news helicopter esh news CM Shivraj Singh Chouhan CM Shivraj Jobat Visit CM Shivraj in Jobat CM Shivraj different style CM Shivraj Air travel to farmer cm shivraj bhopal news in hindi bhopal news Bhopal Headlines bhopal alirajpur news Alirajpur CM Shivraj alirajpur
Advertisment
चैनल से जुड़ें