Advertisment

भोपाल से गोवा जाने वालों के लिए खुशखबरी: हर दिन मिलेगी डायरेक्ट फ्लाइट, सिर्फ इतने रुपए में होगा टिकट, जानें शेड्यूल

Bhopal to Goa Flight Schedule: मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल से गोवा जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।

author-image
Aman jain
Bhopal to Goa Flight Schedule

Bhopal to Goa Flight Schedule

Bhopal to Goa Flight Schedule: मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल से गोवा जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब सर्दियों में हॉलीडे का लुत्फ उठाने के लिए आपको ज्यादा चिंता नहीं करनी होगी।

Advertisment

आपको बता दें कि रविवार से विंटर शेड्यूल शुरू (Direct flights from Bhopal to Goa) हो रहा है, जिसमें कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

इसके तहत भोपाल (Bhopal to Goa Flight Schedule) को कई अतिरिक्त उड़ानें मिल रही हैं, जिसका लाभ शहरवासियों और यहां आने-जाने वाले पर्यटकों दोनों को मिलने वाला है।

अगर आप भी फेस्टिवल या विंटर सीजन (Direct flights from Bhopal to Goa) में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो फ्लाइट शेड्यूल को जरूर चेक करें ताकि आपकी यात्रा आरामदायक और सुविधाजनक हो।

Advertisment

यह भी पढ़ें- मध्‍य प्रदेश में पैर पसार रही सर्दी: पचमढ़ी में जलने लगे अलाव, रातों के साथ दिन भी हुए ठंडे, जानें आज के मौसम का हाल

एक बार फिर फ्लाइट शुरू

भोपाल के यात्रियों के लिए एक नई सुविधा शुरू होने जा रही है। यात्रियों को भोपाल से गोवा के लिए डायरेक्ट फ्लाइट मिलेगी। यह फ्लाइट 4 दिसंबर से शुरू होगी और इंडिगो एयरलाइंस द्वारा चलाई जाएगी।

आपको बता दें कि कुछ समय पहले इंडिगो ने कोलकाता और गोवा (Bhopal Airport Winter Schedule) के लिए अपनी उड़ान सेवाएं बंद कर दी थीं, लेकिन अब गोवा के लिए फिर से फ्लाइट सेवा शुरू हो रही है।

Advertisment

देखें शेड्यूल (Bhopal to Goa Flight Schedule)

आपको बता दें कि यह फ्लाइट इंडिगो की फ्लाइट (6E367) भोपाल से दोपहर 3:20 बजे उड़ान भरेगी। शाम 5:10 बजे गोवा के डाबोलिम एयरपोर्ट पहुंचेगी।

गोवा (Bhopal Airport Winter Schedule) से यह फ्लाइट (6ई366) दोपहर 1 बजे रवाना होगी। दोपहर 2:50 बजे यह भोपाल पहुंचेगी। जिससे यात्रियों को आसानी से और जल्दी गोवा पहुंचने की सुविधा मिलेगी।

इतना होगा किराया

1 दिसंबर से भोपाल से गोवा के लिए फिर से फ्लाइट शुरू हो रही है। यह फ्लाइट रोजाना चलेगी। इसका न्यूनतम किराया 4 से 5 हजार रुपए होगा। इस साल फरवरी में इसे बंद किया गया था।

Advertisment

यह भी पढ़ें- साबित करो कि पोस्टर में गजवा-ए-हिंद है: शिया समाज ने किया चैलेंज, इंदौर में AISS के प्रदेश प्रवक्‍ता ने कही ये बात

यात्रियों के लिए खुशखबरी भोपाल से गोवा के लिए हर दिन फ्लाइट भोपाल से गोवा की डायरेक्ट फ्लाइट होगी शुरू भोपाल टू गोवा फ्लाइट भोपाल गोवा फ्लाइट शेड्यूल madhya pradesh news update indigo begins bhopal to goa flight Good news for passengers Direct flights from Bhopal to Goa will start Bhopal to Goa Flight Schedule bhopal to goa flight every day bhopal to culcutta flight bhopal goa flight Bhopal Airport Winter Schedule Bhopal airport
Advertisment
चैनल से जुड़ें