Advertisment

Ladli Bahna Yojana: लाड़ली बहनें ध्यान दें; रक्षाबंधन पर मोहन भैया दे सकते हैं बड़ी खुशखबरी

लाड़ली बहनें ध्यान दें: रक्षाबंधन पर मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, बीते साल बढ़ी ​थी राशि good news for mp ladli bahna yojana before Rakshabandhan amount will may increase cm mohan yadav in hindi news pds

author-image
Preeti Dwivedi
Ladli Bahna Yojana: लाड़ली बहनें ध्यान दें; रक्षाबंधन पर मोहन भैया दे सकते हैं बड़ी खुशखबरी

हाइलाइट्स

  • लाड़ली बहनों के लिए जरूरी खबर
  • रक्षाबंधन के पहले मिल सकती है खुशखबरी
  • बीते साल ​सीएम ने किया था बड़ा ऐलान
Advertisment

Good News Ladli Bahna Yojana Rakshabandhan 2024: मध्यप्रदेश में लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन के पहले बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। अगस्त में रक्षाबंधन आने वाला है, लेकिन इसके पहले ही लाड़ली बहनों के खाते में योजना की किस्त का पैसा आ जाएगा।

हर महीने 10 तारीख को लाड़ली बहना योजना (Ladli Bahna Yojana 15th Kista) की किस्त आ जाती है। इस महीने भी ऐसा माना जा रहा है रक्षा बंधन (Rakshabandhan 2024) के पहले ही लाड़ली बहना योजना की राशि खाते में आ जाएगी। साथ ही इस योजना में मिलने वाली राशि को लेकर भी बड़ा ऐलान हो सकता है। हालांकि इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बीते साल रक्षाबंधन पर बढ़े थे पैसे

आपको बता दें बीते साल रक्षाबंधन के पहले पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने लाड़ली बहना योजना की राशि 250 बढ़ाकर लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा दिया था। इस बार भी इसकी राशि बढ़ सकती है।

Advertisment

इस साल कब है रक्षाबंधन

आपको बता दें हिन्दू पंचांग (Hindu Panchang) के अनुसार इस साल रक्षाबंधन (Rakshabandhan 2024 Date) का त्योहार 19 अगस्त को है। जबकि लाड़ली बहना योजना की किस्त हर महीने की 10 तारीख तक आ जाता है। ऐसे में इस महीने भी माना जा रहा है कि 18 अगस्त को रक्षाबंधन के पहले ही योजना की 15 वीं किस्त खाते में आ जाएगी।

क्या बढ़ेगी लाड़ली बहना योजना की राशि

गौरतलब है बीते साल 2023 में तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने योजना की राशि 1000 से बढ़ाकर 1250 कर दी ​थी। जिसके बाद अब भी कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले महीने अगस्त में रक्षाबंधन के पहले इस योजना में मिलने वाली किस्त की राशि बढ़ा दी जाए। हालांकि इसे लेकर अभी किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

क्या है लाड़ली बहना योजना

मध्य प्रदेश सरकार ने 5 मार्च 2023 को लाड़ली बहना योजना शुरू की थी। इसमें पात्र महिलाओं के खातों में पहले हर महीने 1 हजार रुपये हर महीने डाले जाते थे. रक्षाबंधन 2023 पर पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान ने राशि बढ़ाकर 1250 रुपये कर दी थी।

Advertisment

मध्यप्रदेश शासन द्वारा दिनांक 28 जनवरी 2023 को सम्पूर्ण MP में मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना (Ladli Bahna Yojana Update) लागू किये जाने की घोषणा की थी। जिसके बाद 5 मार्च 2023 को ये शुरू हो गई थी। इसमें हर महीने 1000 रूपए महिलाओं को ​दिए गए। ताकि महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण तथा आर्थिक स्वावलम्बन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हो।

योजना के क्रियान्वयन से न केवल महिलाओं एवं उन पर आश्रित बच्‍चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति में सुधार करने में मदद मिलेगी, बल्कि महिलायें अपनी प्राथमिकता के आधार पर खर्च करने अधिक स्वतंत्र होगीं। महिलायें इस आर्थिक सहायता से न केवल स्थानीय उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर स्वरोजगार जुटा  पाएंगी बल्कि  परिवार स्तर पर उनके निर्णय लिये जाने में भी प्रभावी भूमिका का निर्वहन कर सकेंगी।

प्रदेश में कुल पात्र लाड़ली बहना योजना

एमपी इनफो की वेबसाइट के अनुसार वर्तमान में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में प्रदेश में 1 करोड़ 29 लाख 25 हजार 929 पात्र महिलाएं हैं जो इस योजना का लाभ उठा रही हैं।

Advertisment

यह भी पढ़ें: 

CM का बड़ा ऐलान: लाड़ली बहना योजना के बाद अब इस राज्य ने शुरू की लाड़ला भाई योजना, हर महीने खाते में आएंगे इतने रुपए

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें