Advertisment

CG Govt Employees DA hike: स्‍वतंत्रता दिवस पर सरकारी कर्मचारियों को CM का बड़ा तोहफा, DA को लेकर हो सकता है ऐलान!

CG Govt Employees DA hike: स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय प्रदेशवासियों के लिए खुशियों का पिटारा लेकर आ सकते हैं।

author-image
Aman jain
CG Govt Employees DA hike

CG Govt Employees DA hike

CG Govt Employees DA hike: स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय प्रदेशवासियों के लिए खुशियों का पिटारा लेकर आ सकते हैं। ऐसे में सीएम कई बड़ी घोषणाओं का ऐलान भी कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को लेकर भी बड़ा ऐलान किया जा सकता है।

Advertisment

छत्‍तीसगढ़ के 4 लाख सरकारी कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी देते हुए महंगाई भत्ते को लेकर बड़ा ऐलान सीएम के द्वारा किया जा सकता है।

इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के गौवंश- मवेशियों को सड़क हादसे से बचाने की योजना पर भी साय सरकार तेजी से काम कर रही है। ऐसा माना जा रहा है सरकार जल्‍द ही इसे ला सकती है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1823637360573067282

लंबे समय से कर्मचारी कर रहे इंतजार

आपको जानकारी के लिए बता दें कि प्रदेश के 4 लाख सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता और एरियर्स (CG Govt Employees DA hike)का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इनका ये इंतजार अब खत्म होने जा रहा है।

Advertisment

इसके साथ-साथ छत्तीसगढ़ के सरकारी विभागों को हाईटेक बनाने के लिए डिजिटल वर्क सिस्टम, कानून व्यवस्था में मजबूती लाने के लिए पुलिस से जुड़े कुछ नई व्यवस्थाएं, प्रदेश के किसानों-मजदूरों आदिवासियों से जुड़ी योजनाओं के ऐलान सीएम साय स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कर सकते हैं।

प्रदेश में हैं 112 कर्मचारी संगठन (CG Govt Employees DA hike)

छत्‍तीसगढ़ में लगभग 112 कर्मचारी संगठन हैं जो छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन में शामिल है। ये फेडरेशन हमेशा अपनी आवाज को सरकार तक पहुंचाता रहता है। प्रदेश में 4 लाख से ज्‍यादा सरकारी कर्मचारियों ने सितंबर में बड़े आंदोलन का ऐलान भी कर दिया था।

अभी कुछ समय पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने CM साय को एक पत्र लिखा था जिसमें कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (CG Govt Employees DA hike) जारी करने की मांग की थी। आजादी के महापर्व पर सरकारी कर्मचारी संगठन उम्मीद लगाए बैठे हैं कि CM साय इससे जुड़ी कोई घोषणा मंच से कर सकते हैं।

Advertisment

DA hike के साथ हो सकती हैं ये घोषणाएं (CG Govt Employees DA hike)

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साय सरकार आम लोगों के लिए जमीन की रजिस्ट्री के सिस्टम को पारदर्शी और हाईटेक बनाने की लिए नई व्यवस्थाएं लागू कर सकती है।

प्रदेश के अलग-अलग सरकारी विभागों में ऑनलाइन आवेदन करने, आवेदनों की डिजिटल– निगरानी करने का एक बेहतर सिस्टम को लॉन्च किया जा सकता है।

थानों में आम आदमी की सुनवाई बेहतर ढंग से हो सके इसके लिए सरकार नए सिस्टम लागू करने पर विचार कर रही है।

Advertisment

भूमिहीन कृषि मजदूरों, किसानों के लिए आर्थिक सहायता योजना पर साय सरकार विचार कर रही है।

प्रदेश के आदिवासियों के पट्‌टे से जुड़ी व्यवस्था को लेकर भी बड़े ऐलान देखने को मिल सकते हैं।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में सुबह 9 बजे परेड की सलामी लेंगे।

Advertisment

यह भी पढ़ें-  छत्तीसगढ़ में इन 25 अधिकारियों को मिलेगा मेडल: मुख्यमंत्री के सचिव और IG के नाम शामिल, राष्ट्रपति पदक से होंगे सम्‍मानित

raipur news govt employees employees da hike da hike date da hike by 3% da hike chhattisgarh news CG Govt Employees DA hike centre hikes dearness allowance cabinet hikes da by 4 percentage cabinet hikes da 78th independence day 2024 6% da hike 4% da hike 4 percent da hike
Advertisment
चैनल से जुड़ें