Advertisment

World Police Fire Games 2023: 85 देशों के खिलाड़ियों को चित करके रीना गुर्जर ने जीता गोल्ड, लहराया भारत का परचम

वर्ल्ड पुलिस फायर गेम्स 2023 में भोपाल की रीना गुर्जर ने 85 देशों को हराकर गोल्ड जीता है। रीना MP पुलिस में अपनी सेवाएं दे रही हैं।

author-image
Preeti Dwivedi
World Police Fire Games 2023: 85 देशों के खिलाड़ियों को चित करके रीना गुर्जर ने जीता गोल्ड, लहराया भारत का परचम

भोपाल। world police fire games 2023 in canada: भारत की बेटियां हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। इसी क्रम भोपाल की एक और बेटी ने इतिहास रच दिया है। वर्ल्ड पुलिस फायर गेम्स 2023 में रीना गुर्जर ने गोल्ड जीतकर भारत का परचम लहराया है। आपको बता दें रीना गुर्जर मध्यप्रदेश पुलिस में अपनी सेवाएं दे रही हैं। साथ ही वह एक कराटे खिलाड़ी भी हैं। जिन्होंने कनाडा में 28 जुलाई से 6 अगस्त तक 85 देशों के बीच चले द वर्ल्ड पुलिस फायर गेम्स 2023 में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर एमपी के साथ-साथ भारत का नाम रोशन किया है।

Advertisment

मध्य प्रदेश पुलिस में सेवाएं दे रही हैं रीना गुर्जर

राजगढ़ जिले की रहने वाली रीना गुर्जर मध्यप्रदेश पुलिस में अपनी सेवाएं दे रही हैं। यहां पर वे पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ अपनी ड्यूटी निभाती हैं। रीना यातायात थाना में सीसीटीवी सर्विलांस सेंटर में पदस्थ हैं। साथ ही वे टीटी नगर स्टेडियम में पदस्थ हैं। इसके अलावा कराटे खिलाड़ी रीना स्टेडियम में बच्चों को कराटे की ट्रेनिंग भी देती हैं।

85 देशों में फिलिपींस के खिलाड़ी को दी मात

आपको बता दें कनाडा में हुए वर्ल्ड पुलिस फायर गेम्स 2023 में पूरे विश्व के करीब 85 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिसमें कराटे खिलाड़ी रीना गुर्जर ने वर्ल्ड पुलिस फायर गेम्स 2023 में फिलिपींस के खिलाड़ी को 7-4 से हराकर गोल्ड मेडल जीता है। इतना ही नहीं उन्होंने कुमीते ईवेंट में भी एक सिल्वर मेडल भी जीता है। (world police fire games 2023)

2009 से 2012 तक रहीं बोर्डिंग प्लेयर

रीना गुर्जर मध्य प्रदेश खेल युवा कल्याण विभाग की मार्शल आर्ट अकादमी में साल 2009 से 2012 तक बोर्डिंग प्लेयर रही हैं। इसके बाद वे 2012 के बाद से पुलिस सेवा में आईं। रीना गुर्जर एक अनुशासित जीवन को अपनी सफलता का आधार मानती हैं। उनके अनुसार पुलिस विभाग द्वारा भी उन्हें प्रैक्टिस के लिए सपोर्ट किया जाता है। खेल में भी अनुशासन के बिना कुछ संभव नहीं वे खेल में अनुशासित जीवन को सफलता का आधार बताती हैं। साथ ही अपना मां और बड़ी बहने के सपोर्ट से उन्होंने इस मुकाम को हासिल किया है।

Advertisment

गोल्डन गर्ल रीना गुर्जर जीत चुकी हैं कई गोल्ड

आपको बता दें राजगढ़ की रीना गुर्जर को गोल्डन गर्ल के नाम से भेजा जाना जाता है। वो इसलिए क्योंकि इनके नाम पहले से ही कई गोल्ड मैडल हैं। रीना इससे पहले पुलिस गेम्स में भी चार पदक प्राप्त किये थे।

world police fire games 2023 in canada, world police fire games 2023 in canada, , एमपी पुलिस, रीना गुर्जर, एमपी खेल युवक कल्याण विभाग, कराटे खिलाड़ी रीना गुर्जर, बोर्डिंग प्लेयर रीना गुर्जर, वर्ल्ड पुलिस फायर गेम्स 2023

एमपी पुलिस world police fire games 2023 in canada रीना गुर्जर
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें