Advertisment

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी के दामों में आया फिर उछाल, जानिए कितना हुआ 10 ग्राम सोने का भाव

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 170 रुपये की बढ़त के साथ 59,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

author-image
Bansal News
Gold Silver Price Today:  आज ही कर लें खरीददारी, सोने और चांदी की कीमतों में आई इतनी गिरावट

नई दिल्ली। Gold Silver Price Today विदेशी बाजारों में मजबूत रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 170 रुपये की बढ़त के साथ 59,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

Advertisment

जानिए सोना-चांदी का कितना हुआ भाव

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 59,180 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 350 रुपये बढ़कर 71,300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘सोने में सकारात्मक रुख के साथ कारोबार हुआ। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत 170 रुपये की तेजी के साथ 59,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।’’

ग्लोबल मार्केट में कितने हुए दाम

विदेशी बाजारों में सोना तेजी के साथ 1,928 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी भी तेजी के साथ 22.72 डॉलर प्रति औंस हो गई। गांधी ने कहा कि रूस में वैगनर समूह के विद्रोह के प्रयास के बाद भू-राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ गई। इससे सोने की कीमतें ऊंची हो गईं क्योंकि निवेशकों ने सुरक्षित निवेश का रुख किया।

Silver Price Gold Silver Price Today gold price business news
Advertisment
चैनल से जुड़ें