Advertisment

Gold Silver Price Rate Today: सोना-चांदी की कीमतों पर आया बजट का असर ! जानें आज 22 कैरेट सोने का भाव

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 1,090 रुपये की मजबूती के साथ 57,942 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

author-image
Bansal News
Gold Silver Price Rate Today: सोना-चांदी की कीमतों पर आया बजट का असर ! जानें आज 22 कैरेट सोने का भाव

नई दिल्ली।  Gold Silver Price Rate Today  वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 1,090 रुपये की मजबूती के साथ 57,942 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

Advertisment

जानें कितने उछले सोना-चांदी के दाम

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,852 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 1,947 रुपये के उछाल के साथ 69,897 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 67,950 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा, ‘‘दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 1,090 रुपये की तेजी के साथ 57,942 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी।’’ विदेशी बाजारों में सोना मजबूत होकर 1,923 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी गिरावट के साथ 23.27 डॉलर प्रति औंस पर थी।

जानें क्या कहते है एक्सपर्ट

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 1,923 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। सोने की कीमतों ने लगातार तीसरे महीने लाभ दर्ज किया है जिसे डॉलर के कमजोर रहने तथा अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर की धीमी वृद्धि दर से मदद मिली।

Today gold rate today gold price today gold and silver price silver stacking Silver rate today silver prices Silver Price Today silver price forecast Silver Price silver bullion Silver price of silver mcx gold price today gold silver rates gold silver rate today Gold Silver Price Today gold silver price gold rate today Gold Price Today gold price gold and silver prices gold and silver price today Gold And Silver
Advertisment
चैनल से जुड़ें