Advertisment

Gold Smuggled In Train: रेलगाड़ी में करता था सोने की तस्करी! एक करोड़ से ज्यादा गोल्ड के साथ आरोपी गिरफ्तार

Gold Smuggled In Train:रेलगाड़ी में करता था सोने की तस्करी! एक करोड़ से ज्यादा गोल्ड के साथ आरोपी गिरफ्तारGold Smuggled In Train: Used to smuggle gold in train, accused arrested with more than one crore gold

author-image
Bansal News
Gold Smuggled In Train: रेलगाड़ी में करता था सोने की तस्करी! एक करोड़ से ज्यादा गोल्ड के साथ आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने रेलगाड़ी से विदेशी सोने की तस्करी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने उस तस्कर के पास से 3.33 किलोग्राम सोना बरामद किया है।डीआरआई ने बृहस्पतिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि एक दल ने रायपुर रेलवे स्टेशन में सोने के तस्कर को गिरफ्तार किया और उसके पास से 3.33 किलोग्राम सोना बरामद किया जिसकी कीमत 1.65 करोड़ रूपए है।

Advertisment

रेलगाड़ी में मारा छापा

डीआरआई के अधिकारियों को रेल के माध्यम से सोने की तस्करी की जानकारी मिली थी जिसके बाद डीआरआई अधिकारियों ने रेलवे सुरक्षा बल के जवानों के सहयोग से रेलगाड़ी में छापा मारा और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। वहीं जब तस्कर की तलाशी ली गई तब उससे 3.33 किलोग्राम सोना बरामद किया गया। उसने अपने कपड़े के भीतर कमर में एक बेल्ट में सोने को छिपाकर रखा था। तस्कर ने बताया कि वह सोने को कलकत्ता से नागपुर लेकर जा रहा था। डीआरआई ने बताया है कि विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज smugglers in india smugglers hide drugs smugglers smuggler smuggled gold smuggle Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News HindiMadhya Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP gold worth Rs 1.65 crore recovered gold smuggling in kerala gold smuggling in airport kerala gold smuggling case in kerala gold smuggler arrested gold smuggler Gold smuggled in train drug smugglers dri seizes smuggled gold dinamalar video in railway police seized 8 kg smuggled gold deadliest roads in the world catch a smuggler 52 kg of gold smuggled 24kg smuggled gold 10 smartest and most incredible smugglers in all history
Advertisment
चैनल से जुड़ें