Advertisment

Gold Silver Rate Today: आज सोना-चांदी के भाव में आई नरमी ! फटाफट चेक कर लें ये अपडेट

author-image
Bansal News
Gold Silver Rate Today: आज सोना-चांदी के भाव में आई नरमी ! फटाफट चेक कर लें ये अपडेट

नई दिल्ली। Gold Silver Rate Today राष्ट्रीय राजधानी में सोना बुधवार को 20 रुपये टूटकर 51,155 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

Advertisment

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,175 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। सोने की तरह चांदी भी 473 रुपये के नुकसान से 58,169 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी का भाव 58,642 रुपये प्रति किलोग्राम रहा था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,669.5 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर था। चांदी नुकसान के साथ 19.18 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘बैंक ऑफ इंग्लैंड की आपात बाजार समर्थन को खत्म करने की टिप्पणी के बाद कॉमेक्स में सुबह के कारोबार में सोना स्थिर था।’’

today silver rate today silver price today gold rate in india Today gold rate today gold price stacking silver silver stacking silver squeeze Silver rate today silver prices today Silver Price Today silver price forecast Silver Price silver news live today silver coins silver bullion silver analysis Silver gold silver news gold rate today gold rate india today Gold Price Today gold news live today Gold And Silver buy silver
Advertisment
चैनल से जुड़ें