Advertisment

Gold Silver Rate Today: खुशखबरी ! आज सोना खरीदना होगा आसान ! फटाफट चेक कर लें सोना-चांदी के भाव

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 105 रुपये की गिरावट के साथ 56,082 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

author-image
Bansal News
Gold Silver Rate Today: आज खरीदारी का शानदार मौका !, इतना सस्ता हो गया सोना, चेक करे लेटेस्ट रेट क्या है ?

नई दिल्ली।  राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 105 रुपये की गिरावट के साथ 56,082 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

Advertisment

जानें कितने हुए दाम

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,187 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 572 रुपये की गिरावट के साथ 68,754 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजार में हाजिर सोने में 56,082 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार हुआ। यह प्रति 10 ग्राम 105 रुपये की गिरावट को दर्शाता है।’’ विदेशी बाजारों में सोना 1,883 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रुख के साथ कारोबार कर रहा था। जबकि चांदी गिरावट के साथ 23.67 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

जानें क्या कहते है एक्सपर्ट

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में जिंस शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘शुरुआती एशियाई करोबार के घंटों के दौरान सोने की कीमतें सपाट थीं, क्योंकि कारोबारियों को अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों का इंतजार था। मुद्रास्फीति के आंकड़े ही आगे अमेरिकी केंद्रीय बैंक का रुख तय करेंगे।’’

today silver rate Today gold rate today gold price today gold and silver price stacking silver silver stacking Silver rate today silver prices today silver prices Silver Price Today silver price prediction silver price forecast silver price analysis Silver Price silver news live today silver market silver coins silver bullion silver analysis Silver gold silver rate today gold rate today Gold Price Today Gold And Silver buy silver
Advertisment
चैनल से जुड़ें