Advertisment

Gold Silver Rate Today: भोपाल-इंदौर में सोने-चांदी के दाम फिर चढ़े, जानें बड़े शहरों के लेटेस्ट रेट

Gold Silver Rate Today 4 July: 4 जुलाई 2025 को भोपाल, इंदौर और रायपुर में सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखा गया। वहीं दिल्ली में सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखी गई।

author-image
anjali pandey
Gold Silver Rate Today: भोपाल-इंदौर में सोने-चांदी के दाम फिर चढ़े, जानें बड़े शहरों के लेटेस्ट रेट

Gold Silver Rate Today 04 July: बीते कुछ समय से सोने के दाम आसमान को छू रहे हैं। वहीं सोने की कीमत में आज यानी शुक्रवार, 4 जुलाई 2025 को बड़ी गिरावट देखने को मिली है। बीते कुछ दिनों से सोना लगातार ऊंचाई पर था। लेकिन आज निवेशकों को राहत देते हुए इसमें 500 से 550 प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट देखी गई है।

Advertisment

आज का सोने का भाव 

आज 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने दोनों में गिरावट दर्ज की गई है। प्रमुख शहरों में सोने के दाम इस प्रकार हैं:

शहर का नाम22 कैरेट गोल्ड रेट (₹/10 ग्राम)24 कैरेट गोल्ड रेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली₹90,650₹98,880
मुंबई₹90,500₹98,730
चेन्नई₹90,500₹98,730
कोलकाता₹90,500₹98,730
जयपुर₹90,650₹98,880
लखनऊ₹90,650₹98,880
पटना₹90,500₹98,730
नोएडा₹90,650₹98,880
गाजियाबाद₹90,650₹98,880
बेंगलुरु₹90,650₹98,880

आज चांदी की कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं देखा गया है। देशभर में 1 किलोग्राम चांदी का रेट 1,10,000 प्रति किलो पर बना हुआ है। चांदी के दाम फिलहाल स्थिर बने हुए हैं।

Advertisment

ये भी पढ़ें :  Today Latest News 4 July: प्रधानमंत्री की 5 देशों की यात्रा का दूसरा चरण, त्रिनिदाद-टोबैगो पहुंचे पीएम मोदी

क्या है गिरावट की वजह?

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट में कमजोरी, डॉलर में मजबूती और निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली के कारण सोने की कीमतों में यह गिरावट आई है।

खरीदने से पहले रेट जरूर चेक करें

अगर आप सोने या चांदी की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो दिन के ताजे भाव ज़रूर जांचें। लोकल ज्वेलर्स या BankBazaar जैसी वेबसाइट्स पर भी अपडेटेड रेट्स मिल सकते हैं।

Advertisment

MP में आया जोरदार उछाल

इसी बीच मध्य प्रदेश में एक बार फिर सोने-चांदी की कीमतें रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। 4 जुलाई को बाजार खुलते ही सोने-चांदी के दाम में जोरदार उछाल देखने को मिला है। अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं देश में आज के ताजा रेट क्या हैं।

भोपाल में सोने के भाव

राजधानी भोपाल में आज सोने की कीमतों में फिर उछाल आया है।

  • 22 कैरेट सोना: 91,850 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: 96,440 प्रति 10 ग्राम

गुरुवार की तुलना में आज सोने की कीमत में 400 की बढ़ोतरी हुई है। पहले 22 कैरेट सोना 91,450 और 24 कैरेट 96,020 पर था।

Advertisment

इंदौर में सोने की कीमत

इंदौर में भी सोने की दरें भोपाल के समान ही बनी हुई हैं:

  • 22 कैरेट सोना: 91,850 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: 96,440 प्रति 10 ग्राम

चांदी ने फिर मारा झटका

कल जहां चांदी की कीमत स्थिर बनी हुई थी, वहीं आज इसमें एक बार फिर तेजी देखी गई है।

  • भोपाल में चांदी: 1,21,000 प्रति किलो (₹121 प्रति ग्राम)
  • इंदौर में चांदी: 1,21,000 प्रति किलो (₹121 प्रति ग्राम)
  • रायपुर में चांदी: 1,21,000 प्रति किलो (₹121 प्रति ग्राम)
Advertisment

क्यों जरूरी है लेटेस्ट रेट जानना?

सोना-चांदी में निवेश करने या खरीदारी करने से पहले उनके ताजे बाजार भाव जानना बेहद आवश्यक है, क्योंकि दामों में रोजाना उतार-चढ़ाव होता रहता है।

ये भी पढ़ें : Weekly Horoscope 2025: मकर वालों को इस सप्ताह धन लाभ के प्रबल योग, धनु का बढ़ेगा क्रोध! कुंभ-मीन का साप्ताहिक राशिफल

silver rate 4 July Silver Price Today Raipur gold silver price Mumbai gold rate mp gold rate Indore silver rate Gold Silver Rate India gold silver latest update Gold Price Today gold price in Delhi Gold Price Drop gold price chart gold investment today bullion rate update bhopal gold price 4 July gold rate 24K Gold Price 24 carat gold rate 22 carat gold price
Advertisment
चैनल से जुड़ें