/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/Gold-Vrs-Silver.webp)
Gold Silver Rate Today 13 Oct 2025: अक्टूबर महीने के पहले 10 दिनों में सोने और चांदी दोनों के भाव में लगातार तेजी देखने को मिली है। इस साल अब तक सोने की कीमत ₹45,363 बढ़ी है, जबकि चांदी ने ₹78,483 का उछाल देखा है।
विशेषज्ञों के अनुसार, बीते 10 दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो चांदी ने लगभग 13% का रिटर्न दिया, जबकि सोने का रिटर्न करीब 3.9% ही रहा। इसका मतलब है कि चांदी ने सोने की तुलना में लगभग 3.3 गुना अधिक मुनाफा दिया है।
हिन्दू पंचांग के अनुसार 14 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र हैं और इससे एक दिन पहले ही यानी 13 अक्टूबर को चांदी की कीमत अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 2,244 रुपए बढ़कर 1,23,769 रुपए हो गए हैं। इससे दो दिन पहले यानी शुक्रवार को ये 1,21,525 रुपए पर था।
10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत (IBJA के अनुसार)
चांदी के भाव भी एक दिन में 8,625 रुपए बढ़कर 1,52,700 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गए हैं। शुक्रवार को ये 1,64,500 रुपए पर थी।
13 अक्टूबर को कीमतों में उछाल
आज भी सोने और चांदी की कीमतों में तेज़ी जारी रही। 13 अक्टूबर को सोने का भाव लगभग ₹4,000 प्रति 10 ग्राम बढ़ा, जबकि चांदी के रेट में ₹5,000 प्रति किलोग्राम का उछाल देखा गया।
सोने के विभिन्न कैरेट में बढ़ोतरी (12 अक्टूबर vs 13 अक्टूबर 2025)
अक्टूबर की शुरुआत से 13 अक्टूबर तक की तुलना
| धातु | अक्टूबर की शुरुआती कीमत | 13 अक्टूबर की कीमत | बढ़त (₹) | बढ़त % |
|---|---|---|---|---|
| सोना (24 कैरेट, 10 ग्राम) | ₹1,16,954 (3 अक्टूबर) | ₹1,21,525 | ₹4,571 | 3.91% |
| चांदी (1 किलो) | ₹1,45,610 (3 अक्टूबर) | ₹1,64,500 | ₹18,890 | 12.97% |
सोने-चांदी के दाम आज 13 अक्टूबर 2025: फेस्टिव सीजन में रिकॉर्ड उछाल
फेस्टिव सीजन की शुरुआत के साथ ही सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी जारी है। सर्राफा बाजार में 13 अक्टूबर 2025 को 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,25,550 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹1,15,100 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹94,200 प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गया है।
चांदी की कीमत भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। आज 999 ग्रेड (99.9%) चांदी का भाव ₹1,85,000 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है। पिछले कुछ दिनों में चांदी में लगभग ₹5,000 का उछाल आया है, जिससे यह निवेशकों और खरीदारों के लिए आकर्षक निवेश विकल्प बन गई है।
सोने-चांदी का ताजा भाव (13 अक्टूबर 2025)
| धातु | कैरेट / ग्रेड | कीमत (₹) | मात्रा |
|---|---|---|---|
| सोना | 24 कैरेट | 1,25,550 | प्रति 10 ग्राम |
| सोना | 23 कैरेट | 1,21,800 | प्रति 10 ग्राम |
| सोना | 22 कैरेट | 1,15,100 | प्रति 10 ग्राम |
| सोना | 18 कैरेट | 94,200 | प्रति 10 ग्राम |
| सोना | 14 कैरेट | 71,092 | प्रति 10 ग्राम |
| चांदी | 999 ग्रेड (99.9%) | 1,85,000 | प्रति किलोग्राम |
प्रमुख शहरों में सोने-चांदी का भाव
सोने के भाव (22 और 24 कैरेट)
| शहर | 22 कैरेट सोना (₹) | 24 कैरेट सोना (₹) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 1,15,100 | 1,25,550 |
| मुंबई | 1,14,950 | 1,25,400 |
| चेन्नई | 1,15,250 | 1,25,730 |
| कोलकाता | 1,14,950 | 1,25,400 |
| जयपुर | 1,15,100 | 1,25,230 |
| लखनऊ | 1,15,100 | 1,25,550 |
| चंडीगढ़ | 1,15,100 | 1,25,550 |
| अहमदाबाद | 1,15,000 | 1,25,450 |
| हैदराबाद | 1,14,950 | 1,25,400 |
चांदी के भाव (999 ग्रेड, ₹ प्रति किलोग्राम)
| शहर | चांदी (₹) |
|---|---|
| नई दिल्ली | 1,85,000 |
| मुंबई | 1,85,000 |
| चेन्नई | 1,95,000 |
| जयपुर | 1,85,000 |
| हैदराबाद | 1,95,000 |
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें