/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2021-05-17-at-15.33.26.jpeg)
नई दिल्ली। देशभर में सोने-चांदी (Gold Price ) के दाम लगातार उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहे हैं। आज हफ्ते के पांचवे दिन शुक्रवार को सोने-चांदी दोनों की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। सोने के भाव में आज 370 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी आई है। वहीं चांदी में 900 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आई है। जिसके बाद दिल्ली के सराफा बाजार में सोने के भाव 47,850 रुपए वहीं चांदी 62,300रुपए प्रति किलोग्राम ट्रेंड कर रहें हैं।
महानगरों में इतने पहुंचे भाव
दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव 52,200मुंबई में 24कैरेट सोने के भाव 48,720कोलकाता में 24कैरेट सोने के भाव 50,650 वहीं दिल्ली में 22 कैरेट सोने के भाव 47,850मुंबई में 22 कैरेट सोने के भाव 47,720है।
चांदी के रहे यह दाम
चांदी के भाव में आज 900 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आई है। जिसके बाद दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 62,300रुपये प्रति किलोग्राम हैं वहीं मुंबई के बाजारों में भी आज चांदी 62,300रुपये प्रति किलोग्राम से ट्रेंड कर रही हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें