/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2021-05-17-at-15.33.26.jpeg)
नई दिल्ली। देशभर में सोने-चांदी Gold Price के दाम लगातार उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहे हैं। आज हफ्ते के पांचवें दिन यानी शुक्रवार को सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव आय़ा है। सोने की कीमतों में आज 10रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी आई है। वहीं चांदी के भाव में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। जिसके बाद दिल्ली के सराफा बाजार में सोना 46,970रुपए वहीं चांदी 62,000 रुपए ट्रेंड कर रही है।
महानगरों में इतने पहुंचे भाव
दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव 51,230 रुपए, मुंबई में 24कैरेट सोने के भाव 49,110 रुपए कोलकाता में 24कैरेट सोने के भाव 50,010 रुपए वहीं, दिल्ली में 22 कैरेट सोने के भाव 46,970 रुपए और मुंबई में 22 कैरेट सोने के भाव 47,110 रुपए है।
चांदी के रहे यह दाम
चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। जिसके बाद दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 62,000 रुपये प्रति किलोग्राम हैं वहीं मुंबई के बाजारों में भी आज चांदी 62,000 रुपये प्रति किलोग्राम से ट्रेंड कर रही है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें