हाइलाइट्स
इंदौर में सोना 200 रुपए और चांदी 800 रुपए सस्ती
ऊंची कीमतों के कारण बाजार सूने
इस हफ्ते 3 मई को आई थी रेट्स में तेजी
MP Gold Rate: इंदौर सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में एक दिन के बाद फिर गिरावट आ गई है। शनिवार को सोना केडबरी 200 रुपए घटकर 96,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी चौरसा 800 रुपए की गिरावट के साथ 95,500 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।
शादियों के सीजन के दौरान भी बाजार में ग्राहकों की कम हलचल है। व्यापारी इसकी वजह सोने की ऊंची कीमतें होना बता रहे हैं। शुक्रवार, 2 मई की तुलना में सोने में 200 रुपए और चांदी में 800 रुपए की कमी आई है।
अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा बाजार में शुक्रवार को अच्छी बढ़त देखने को मिली थी। कॉमेक्स पर सोने का वायदा 3,261 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया। इसका उच्चतम स्तर 3,267 डॉलर और न्यूनतम स्तर 3,227 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी की कीमत 32.44 डॉलर तक पहुंची, जबकि इसका उच्चतम स्तर 32.70 डॉलर और न्यूनतम स्तर 32.26 डॉलर प्रति औंस रहा।
इंदौर- उज्जैन में सोने-चांदी के रेट
इंदौर में 22 कैरेट सोना 88,000 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। चांदी टंच 95,600 रुपए प्रति किलो और चांदी सिक्का 1,100 रुपए प्रति नग रहा। उज्जैन में सोना केडबरी 96,100 रुपए और सोना रवा 96,000 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। वहीं चांदी पाट और चांदी टंच 96,000 रुपए प्रति किलो तथा चांदी सिक्का 1,000 रुपए प्रति नग बिका।
भोपाल में 24 कैरेट सोने के दाम
| ग्राम | दाम (₹) | दैनिक परिवर्तन (₹) |
|---|
| 1 ग्राम | ₹ 9,556 | - ₹ 22 |
| 8 ग्राम | ₹ 76,448 | - ₹ 176 |
| 10 ग्राम | ₹ 95,560 | - ₹ 220 |
| 100 ग्राम | ₹ 9,55,600 | - ₹ 2,200 |
भोपाल में 22 कैरेट सोने के दाम
| ग्राम | दाम (₹) | दैनिक परिवर्तन (₹) |
|---|
| 1 ग्राम | ₹ 8,760 | - ₹ 20 |
| 8 ग्राम | ₹ 70,080 | - ₹ 160 |
| 10 ग्राम | ₹ 87,600 | - ₹ 200 |
| 100 ग्राम | ₹ 8,76,000 | — |
क्या फिर बढ़ेगा गोल्ड का रेट ?
कमोडिटी एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर अमेरिका चीन पर लगे टैरिफ में नरमी लाता है, तो डॉलर और मज़बूत होगा और गोल्ड की कीमत और गिर सकती है।
हालांकि, कई जानकारों का मानना है कि गोल्ड का दाम ₹92,000 से ₹94,500 प्रति 10 ग्राम के बीच रह सकता है।
बड़े शहरों में सोने का भाव
| शहर | 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) | 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) |
|---|
| दिल्ली | ₹92,715 | ₹100,638 |
| मुंबई | ₹92,810 | ₹100,749 |
| चेन्नई | ₹93,080 | ₹96,441 |
| कोलकाता | ₹92,690 | ₹99,476 |
| बेंगलुरु | ₹92,890 | ₹96,245 |
| हैदराबाद | ₹95,529 | ₹95,529 |
| पुणे | ₹87,573 | ₹95,533 |
इंडियन बुलियन मार्केट
| कैरेट | कीमत (₹ प्रति 10 ग्राम) |
|---|
| 24 कैरेट | ₹93,954 |
| 22 कैरेट | ₹86,062 |
| 18 कैरेट | ₹70,466 |
| 14 कैरेट | ₹54,963 |
गहने खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें
गहने खरीदते समय सोने या चांदी के भाव में जीएसटी और मेकिंग चार्ज जुड़ जाते हैं, जिससे कीमतें बढ़ जाती हैं। इसलिए, गहने खरीदने से पहले इन अतिरिक्त खर्चों को ध्यान में रखना जरूरी है।
ये भी पढ़ें: नीट-यूजी 2025 एग्जाम आज: सेंटर पर 2 घंटे पहले पहुंचें, भोपाल और इंदौर में 42 हजार स्टूडेंट्स देंगे परीक्षा
सोने की खरीदारी में हॉलमार्क का महत्व
अगर आप सोने के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो हॉलमार्क को नजरअंदाज न करें। हॉलमार्क सोने की शुद्धता की सरकारी गारंटी है।
भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करता है। हर कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग होते हैं, इसलिए सोना खरीदते समय इसका ध्यान रखना जरूरी है। हॉलमार्क के बिना खरीदे गए सोने में मिलावट हो सकती है।
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/2zLa5tlP-MP-Weather-Update-2.webp)
MP Weather Update: मध्यप्रदेश में मौसम ने अपना रंग बदल लिया है। पूरे प्रदेश में तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन और दो टर्फ लाइन के कारण आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 45 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर जैसे बड़े शहरों में रविवार को भी खराब मौसम की संभावना जताई गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...