/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/GOLD-SILVER-PRICE-1-2-1-1-1-1-1-1-1-1-1-1-1-1-1-1.jpg)
नई दिल्ली। देशभर में सोने-चांदी Gold Price के दाम लगातार उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहे हैं। आज हफ्ते के छठवें दिन यानी शनिवार को सोने की कीमतों में गिरावट वहीं चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। की कीमतों में आज 10 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट आई है। वहीं, चांदी के भाव 300 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई है। जिसके बाद दिल्ली के साराफा बाजार में सोना 46740 रुपए वहीं चांदी 60,700 रुपए ट्रेंड कर रही है।
महानगरों में इतने पहुंचे भाव
दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव 50,990 मुंबई में 24कैरेट सोने के भाव 48,500 कोलकाता में 24कैरेट सोने के भाव 49,440। वहीं, दिल्ली में 22 कैरेट सोने के भाव 46,740 और मुंबई में 22 कैरेट सोने के भाव 46,500 है।
चांदी के रहे यह दाम
चांदी के भाव में आज 300 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी आई है। जिसके बाद दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 60,700 रुपये प्रति किलोग्राम हैं वहीं मुंबई के बाजारों में भी आज चांदी 60,700 रुपये प्रति किलोग्राम से ट्रेंड कर रही हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें