/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/GOLD-SILVER-PRICE-1-2-1-1-1-1-1-1-1-1-1-1-1-1-1-1.jpg)
नई दिल्ली। देशभर में सोने-चांदी Gold Price के दाम लगातार उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहे हैं। आज हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार को सोने की कीमतों में तेजी आई है। वहीं चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमतों में आज 10 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी आई है। जिसके बाद दिल्ली के साराफा बाजार में सोना 46770 रुपए वहीं चांदी 60,400 रुपए ट्रेंड कर रही है।
महानगरों में इतने पहुंचे भाव
दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव 51,020मुंबई में 24कैरेट सोने के भाव 48,620 कोलकाता में 24कैरेट सोने के भाव 49,570 वहीं, दिल्ली में 22 कैरेट सोने के भाव 46,770 और मुंबई में 22 कैरेट सोने के भाव 46,620 है।
चांदी के रहे यह दाम
चांदी के भाव में आज 300 रुपए की गिरावट आई है। जिसके बाद दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 60,400 रुपये प्रति किलोग्राम हैं वहीं मुंबई के बाजारों में भी आज चांदी 60,400 रुपये प्रति किलोग्राम से ट्रेंड कर रही हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें