/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2020-12-23-at-16.46.54.jpeg)
नई दिल्ली। देशभर में सोने-चांदी Gold Price के दाम लगातार उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहे हैं। आज हफ्ते के पांचवे दिन यानी शुक्रवार को सोने-चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमतों में आज 10 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट आई है। वहीं, चांदी के भाव भी 200 रुपये प्रति किलोग्राम लुढ़के हैं। दिल्ली के सराफा बाजार में सोना 51,390 रुपए वहीं चांदी 60,400 रुपए ट्रेंड कर रही है।
महानगरों में इतने पहुंचे भाव
दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव 51,390, मुंबई में 24कैरेट सोने के भाव 48,820, कोलकाता में 24कैरेट सोने के भाव 49,740 रहो। वहीं, दिल्ली में 22 कैरेट सोने के भाव 47,090 और मुंबई में 22 कैरेट सोने के भाव 46,820 है।
चांदी के रहे यह दाम
चांदी के भाव में आज 200 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है। जिसके बाद दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 60,400 रुपये प्रति किलोग्राम हैं वहीं मुंबई के बाजारों में भी आज चांदी 60,400 रुपये प्रति किलोग्राम से ट्रेंड कर रही हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें