/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/GOLD-SILVER-PRICE-1-2-1-1-1-1-1-1-1-1-1-1-1.jpg)
नई दिल्ली। देशभर में सोने-चांदी (Gold Price ) के दाम लगातार उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहे हैं। आज हफ्ते के चौथे दिन बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमतो में आज 10 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट आई है। वहीं चांदी के भाव में 200 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई है। दिल्ली के सराफा बाजार में 22 कैरेट सोने के भाव 46,890 वहीं चांदी की कीमत 65,000 रुपये प्रति किलोग्राम है।
महानगरो में इतने पहुंचे भाव
सोने की कीमतों में आज गिरावट के बाद दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव 51,500 मुंबई में 24 कैरेट सोने के भाव 48,120 कोलकाता में सोने के भाव 50,090 वहीं दिल्ली में 22 कैरेट सोने के भाव 46,890 मुंबई में 22 कैरेट सोने के भाव 47,120रुपए प्रति दस ग्राम है।
चांदी के रहे यह दाम
चांदी के भाव में आज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिसके बाद दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 65,000रुपये प्रति किलोग्राम हैं वहीं मुंबई के बाजारों में भी आज चांदी 65,000 रुपये प्रति किलोग्राम से ट्रेंड कर रही हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें