/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/63d93c4c-b4cf-4e0f-92a0-73abd6d4fd03-1.jpg)
नई दिल्ली। देशभर में सोने-चांदी (Gold Price ) के दाम लगातार उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहे हैं। आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार को कोई बदलाव नहीं आया वहीं आज तीन दिन बाद चांदी की कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई है। आज चांदी की कीमत में 800 रुपए प्रति किलोग्राम की कमी आई है। आज 22 कैरेट सोने के भाव 46,140 रुपए प्रति दस ग्राम है। वहीं आज चांदी के दामों में भी 800 रुपए प्रति किलोग्राम की कमी आने के बाद चांदी की कीमत 63,400 रूपए प्रति किलोग्राम ट्रेंड कर रही है।
महानगरों में इतने पहुंचे भाव
दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव 50,340रुपए प्रति दस ग्राम है। वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोने के भाव 47,070 रुपए प्रति दस ग्राम है। कोलकाता में सोने के भाव 49,140 रुपए प्रति दस ग्राम है। वहीं दिल्ली में 22 कैरेट सोने के भाव 46,140 रुपए प्रति दस ग्राम है। मुंबई में 22 कैरेट सोने के भाव 46,070 रुपए प्रति दस ग्राम है।
चांदी के रहे यह दाम
चांदी के भाव में आज 800 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट देखी गई है। जिसके बाद दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 63,400 रुपये प्रति किलोग्राम हैं वहीं मुंबई के बाजारों में भी आज चांदी 63,400 रुपये प्रति किलोग्राम से ट्रेंड कर रही हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें