/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2021-05-17-at-15.33.26-1-1-1-1-1.jpeg)
नई दिल्ली। देशभर में सोने-चांदी (Gold Price ) के दाम लगातार उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहे हैं। आज हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोने की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया है। वहीं चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। सोने के दामों में आज 10 रुपये प्रति दस ग्राम की बढ़ोतरी हुई है। वहीं चांदी कीमतों में 1000 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है। जिसके बाद दिल्ली के सराफा बाजार में 22 कैरेट सोने के भाव 47,210 वहीं चांदी की कीमत 65,000 रुपये प्रति किलोग्राम है।
महानगरो में इतने पहुंचे भाव
सोने की कीमतों में आज बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव 51,500 मुंबई में 24 कैरेट सोने के भाव 48,280,कोलकाता में सोने के भाव 50,110,वहीं दिल्ली में 22 कैरेट सोने के भाव 47,210,010मुंबई में 22 कैरेट सोने के भाव 47,280रुपए प्रति दस ग्राम है।
चांदी के रहे यह दाम
चांदी के भाव में आज गिरावट दर्ज की गई है। जिसके बाद दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 65,000रुपये प्रति किलोग्राम हैं वहीं मुंबई के बाजारों में भी आज चांदी 65,000 रुपये प्रति किलोग्राम से ट्रेंड कर रही हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें