/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/575ef00c-d7e8-4110-929b-773b8e5620c9-2-1.jpg)
नई दिल्ली। देशभर में सोने-चांदी (Gold Price ) के दाम लगातार उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहे हैं। आज हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोने-चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट आई है। आज बुधवार को सोने कीमत में 10 रुपए प्रति दस ग्राम गिरावट आई है। वहीं आज चांदी के दामों में भी 200 रुपए प्रति किलोग्राम की कमी आई है। जिसके बाद आज 22 कैरेट सोने के भाव 46,540 रुपए प्रति दस ग्राम है। वहीं आज चांदी के दामों में भी 200 रुपए प्रति किलोग्राम की कमी आने के बाद चांदी की कीमत 64,800 रूपए प्रति किलोग्राम ट्रेंड कर रही है।
महानगरों में इतने पहुंचे भाव
दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव 50,780रुपए प्रति दस ग्राम है। वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोने के भाव 47,400 रुपए प्रति दस ग्राम है। कोलकाता में सोने के भाव 49,540 रुपए प्रति दस ग्राम है। वहीं दिल्ली में 22 कैरेट सोने के भाव 46,540 रुपए प्रति दस ग्राम है। मुंबई में 22 कैरेट सोने के भाव 46,400 रुपए प्रति दस ग्राम है।
चांदी के रहे यह दाम
चांदी के भाव में आज 200 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट देखी गई है। जिसके बाद दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 64,800 रुपये प्रति किलोग्राम हैं वहीं मुंबई के बाजारों में भी आज चांदी 64,800 रुपये प्रति किलोग्राम से ट्रेंड कर रही हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें