/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/741b8dba-4043-4617-a841-27433a1646d4-1-2.jpg)
नई दिल्ली। देशभर में सोने-चांदी (Gold Price ) के दाम लगातार उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहे हैं। आज हफ्ते के चौथे दिन गुरूवार को सोने-चांदी दोनों की कीमतों में उछाल आया है। आज सोने की कीमतों में 10 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी आई है। वहीं चांदी की कीमतों में 400 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद गुरूवार को 22 कैरेट सोने के भाव 46,310 रुपये प्रति दस ग्राम है। वहीं चांदी की कीमत 62,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही है।
महानगरो में इतने पहुंचे भाव
दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव 50,520 रुपए प्रति दस ग्राम है। वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोने के भाव 47,300रुपए प्रति दस ग्राम है। कोलकाता में सोने के भाव 49,410 रुपए प्रति दस ग्राम है। वहीं दिल्ली में 22 कैरेट सोने के भाव 46,310रुपए प्रति दस ग्राम है। मुंबई में 22 कैरेट सोने के भाव 46,300रुपए प्रति दस ग्राम है।
चांदी के रहे यह दाम
चांदी के भाव में आज 400 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी देखी गई है। जिसके बाद दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 62,500 रुपये प्रति किलोग्राम हैं वहीं मुंबई के बाजारों में भी आज चांदी 62,500 रुपये प्रति किलोग्राम से ट्रेंड कर रही हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें