/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/741b8dba-4043-4617-a841-27433a1646d4-1-1-1.jpg)
नई दिल्ली। देशभर में सोने-चांदी (Gold Price ) के दाम लगातार उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहे हैं। आज हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सोने-चांदी दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है। आज सोने की कीमत में 100 रुपये प्रति दस ग्राम का उछाल आया है वहीं चांदी के भाव 900 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़े है। जिसके बाद आज जिसके बाद दिल्ली के सराफा बाजार में 22 कैरेट सोने के भाव 46,700 रुपये प्रति दस ग्राम वहीं चांदी की कीमत 65,500 रुपये प्रति किलोग्राम है।
महानगरो में इतने पहुंचे भाव
दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव
50,950रुपए प्रति दस ग्राम है। वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोने के भाव 47,470रुपए प्रति दस ग्राम है। कोलकाता में सोने के भाव 49,600 रुपए प्रति दस ग्राम है। वहीं दिल्ली में 22 कैरेट सोने के भाव 46,700 रुपए प्रति दस ग्राम है। मुंबई में 22 कैरेट सोने के भाव 46,470रुपए प्रति दस ग्राम है।
चांदी के रहे यह दाम
चांदी के भाव में आज 900 रुपए की तेजी दर्ज की गई है। जिसके बाद दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 65,500 रुपये प्रति किलोग्राम हैं वहीं मुंबई के बाजारों में भी आज चांदी 65,500 रुपये प्रति किलोग्राम से ट्रेंड कर रही हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें