Advertisment

Gold Silver Price Today: सोने में 451 रुपये की गिरावट, चांदी 559 रुपये लुढ़का

Gold Silver Price Today: सोने में 451 रुपये की गिरावट, चांदी 559 रुपये लुढ़का

author-image
Bansal News
Gold Silver Price Today: सोने में 451 रुपये की गिरावट, चांदी 559 रुपये लुढ़का

नयी दिल्ली, नौ जुलाई (भाषा) वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमत में गिरावट Gold Silver Price Today और डालर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में में सुधार के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 451 रुपये गिरावट के साथ 46,844 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

Advertisment

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 47,295 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी भी 559 रुपये की गिरावट के साथ 67,465 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी का भाव 68,024 रुपये प्रति किलो था।

विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे सुधरकर 74.67 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

Advertisment

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली लाभ के साथ 1,805 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था जबकि चांदी 25.93 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘अमेरिकी ट्रेजरी आय में गिरावट से सोना मजबूत हो गया।’’

Silver Price Today Silver Price mcx news MCX Gold Price Today gold price Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें