/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/gs-2.jpg)
नई दिल्ली। देशभर में सोने-चांदी (Gold Price ) के दाम लगातार उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहे हैं। आज धनतेरस के दिन सोने की कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं देखा गया है। वहीं चांदी की कमतों में 200 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आई है। जिसके बाद दिल्ली के सराफा बजार में सोना 46,850रुपए प्रति दस ग्राम है वहीं चांदी 64,600 रुपए ट्रेंड कर रही है।
महानगरों में इतने पहुंचे भाव
दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव 51,100, मुंबई में 24 कैरेट सोने के भाव 47,740,कोलकाता में सोने के भाव 49,850 वहीं दिल्ली में 22 कैरेट सोने के भाव 46,850मुंबई में 22 कैरेट सोने के भाव 46,740रुपए प्रति दस ग्राम है।
चांदी के रहे यह दाम
चांदी के भाव में आज 200 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आई है। जिसके बाद दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 64,600रुपये प्रति किलोग्राम हैं वहीं मुंबई के बाजारों में भी आज चांदी 64,600रुपये प्रति किलोग्राम से ट्रेंड कर रही हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें