Advertisment

Gold-Silver Price: सोने-चांदी के फिर बढ़े भाव, जानें आज के ताजा रेट

Gold-Silver Price: सोने-चांदी के फिर बढ़े भाव, जानें आज के ताजा रेट Gold-Silver Price: Gold and silver prices increased again, know today's latest rates

author-image
Bansal News
Gold-Silver Price: चांदी की खरीद का आज अच्छा मौका, सोने की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें आज के रेट

नई दिल्ली। देशभर में सोने-चांदी (Gold Price ) के दाम लगातार उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहे हैं। आज हफ्ते के शुरूआत में ही, सोने चांदी दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है। सोने के भाव में आज 19 रुपए प्रति दस की तेजी आई है। वहीं चांदी की कीमतों में 440 रुपये प्रति किलोग्राम का उछाल दर्ज किया गया है। जिसके बाद दिल्ली के साराफा बाजार में सोना 48,847 रुपए प्रति दस ग्राम वहीं चांदी 65,996 रुपये प्रति किलो ग्राम ट्रेंड कर रहे हैं।

Advertisment

सोने के ताजा भाव

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे स्थानीय वायदा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 19 रुपये की तेजी के साथ 48,847 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 19 रुपये यानी 0.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 48,847 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 5,440 लॉट के लिये कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। हालांकि, वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोने की कीमत 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,849.30 डॉलर प्रति औंस रह गई।

चांदी के ताजा भाव

मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को चांदी की कीमत 440 रुपये की तेजी के साथ 65,996 रुपये प्रति किलो हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के दिसंबर डिलीवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 440 रुपये यानी 0.67 प्रतिशत बढ़कर 65,996 रुपये प्रति किलो हो गया। इस वायदा अनुबंध में 7,538 लॉट के लिये सौदे किये गये। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में तेजी के रुख की वजह से कारोबारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी का भाव 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 24.99 डालर प्रति औंस हो गया।

trend today 22-24 carat gold rate Sone Ke Bhav Silver Price Today Silver Price silver Latest silver ke rate silver jwellery Silver rise news in hindi News national capital latest news Latest commodity News jwellery Indore silver rates Heavy fall in gold Headlines gold today price gold silver rate today Gold silver rate Gold silver price today in hindi Gold Silver Price Today gold silver price in hindi gold silver price gold rate today gold rate list Gold Rate Gold prices Increased gold price update Gold Price Today Gold Price News gold price increased gold price Gold and Silver Rate Today Gold commodity News commodity Headlines business news in hindi Aaj Ka Sone Ka Bhav aaj ka gold price aaj ka chandi ka bhav aaj chandi ki kimat 3gold price 22/11/2021 22.11.21 gold-silver rate 22 carat gold rate 10 grams gold rate today
Advertisment
चैनल से जुड़ें