Advertisment

Gold Silver Price Drop: सोने-चांदी के दाम में गिरावट, जानें आज 7 जुलाई को क्या हैं लेटेस्ट रेट

Gold Rate Today 7 July 2025: सावन की शुरुआत से पहले सोने की कीमतों में गिरावट आई है। आज सोमवार यानी 7 जुलाई 2025 को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट आई है। पिछले हफ्ते के मुकाबले आज सोने की कीमतों में काफी गिरावट आई है। gold-silver-price-drop-7-july-2025-aaj ka sone chandi ka bhav-bhopal-indore-delhi-mumbai-azx

author-image
Ashi sharma
Gold Rate Today 7 July 2025

Gold Rate Today 7 July 2025

Gold Rate Today 7 July 2025: सावन की शुरुआत से पहले सोने की कीमतों में गिरावट आई है। आज सोमवार यानी 7 जुलाई 2025 को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट आई है। पिछले हफ्ते के मुकाबले आज सोने की कीमतों में काफी गिरावट आई है।

Advertisment

आज देश में 24 कैरेट सोना 550 रुपये सस्ता होकर 98,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 500 रुपये की कमी के साथ 90,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल आमतौर पर गहने बनाने में किया जाता है।

भोपाल में सोने का भाव

24 कैरेट सोना ₹9,834 प्रति ग्राम,
22 कैरेट सोना ₹9,015 प्रति ग्राम,
और 18 कैरेट (जिसे 999 गोल्ड भी कहा जाता है) ₹7,376 प्रति ग्राम है।

इंदौर में में सोने का भाव

24 कैरेट सोना ₹9,834 प्रति ग्राम,
22 कैरेट सोना ₹9,015 प्रति ग्राम,
और 18 कैरेट (999 गोल्ड) ₹7,376 प्रति ग्राम है।

Advertisment

बड़े शहरों में सोने का भाव

शहर का नाम

22 कैरेट (₹/10 ग्राम)24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
  दिल्ली  ₹90,250  ₹98,440
  चेन्नई  ₹90,100  ₹98,290
  मुंबई  ₹90,100  ₹98,290
  कोलकाता  ₹90,600  ₹98,290
  जयपुर  ₹90,250 ₹98,440
  नोएडा  ₹90,250  ₹98,440
  गाजियाबाद  ₹90,250  ₹98,440
  लखनऊ  ₹90,250  ₹98,440
  बंगलुरु  ₹90,100  ₹98,290
  पटना  ₹90,100  ₹98,290

यह भी पढ़ें-Business Idea: छोटे निवेश से बड़ा मुनाफा, सिर्फ 3 लाख में शुरू करें ये बिजनेस और हर महीने कमाएं 10 लाख रुपये, जानिए कैसे

चांदी की कीमत में भी आई गिरावट

चांदी की कीमतों में भी आज गिरावट आई. सोमवार 7 जुलाई को एक किलोग्राम चांदी की कीमत ₹1,09,900 है, जो पिछले शुक्रवार के ₹1,10,000 प्रति किलोग्राम से ₹100 कम है.

Advertisment

गोल्ड में इनवेस्ट करने के 3 सही और सेफ तरीके

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB)
यह भारत सरकार द्वारा जारी किया जाता है। इसमें सालाना 2.5 % इंटरेस्ट भी मिलता है और मैच्योरिटी पर सोने की मार्केट बैल्यु भी मिलती है। यह डिजिटल और टैक्स लाभ वाला ऑप्शन है।

गोल्ड ईटीएफ (Gold ETF)
यह शेयर मार्केट के ज़रिए ट्रेड किया जाने वाला इनवेस्टमेंट है, जिसमें फिजिकल गोल्ड रखने की जरूरत नहीं होती। इसमें पारदर्शिता और लिक्विडिटी ज्यादा होती है।

डिजिटल गोल्ड या गोल्ड सेविंग ऐप्स
Paytm, PhonePe, Google Pay जैसी ऐप्स पर आप कुछ ग्राम से शुरुआत करके डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं। इसे फिजिकल गोल्ड में कन्वर्ट भी किया जा सकता है।

Advertisment

कितना कैरेट सोना कितना शुद्ध?

कैरेटशुद्धता (%)
24 कैरेट99.9%
23 कैरेट95.8%
22 कैरेट91.6%
21 कैरेट87.5%
18 कैरेट75.0%
17 कैरेट70.8%
14 कैरेट58.5%
9 कैरेट37.5%

यह भी पढ़ें- Business Idea: ना मशीन, ना दुकान की जरूरत.. सिर्फ ₹1 लाख में घर से शुरू करें ये बिजनेस, लाखों में होगा मुनाफा!

सोने चांदी के ताज़ा भाव सोने का भाव आज सोना चांदी रेट 7 जुलाई सावन से पहले सोना सस्ता भोपाल सोना भाव चांदी का रेट आज चांदी का भाव आज इंदौर सोना चांदी कीमत Today Gold Rate in Delhi indore gold rate gold silver rate in hindi gold rate today gold price in mumbai Gold Price 7 July 2025 Chennai Gold Silver Rate bhopal gold price 24 कैरेट सोना रेट 22 कैरेट सोना कीमत
Advertisment
चैनल से जुड़ें