Advertisment

Gold Silver Price Down: सस्ता हो गया मार्केट में आज सोना, फटाफट चेक करें आपके शहर का रेट

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 110 रुपये की गिरावट के साथ 59,965 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

author-image
Bansal News
Gold Silver Price Down: सस्ता हो गया मार्केट में आज सोना, फटाफट चेक करें आपके शहर का रेट

नई दिल्ली। Gold Silver Price Down   विदेशी बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 110 रुपये की गिरावट के साथ 59,965 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

Advertisment

जानिए कितना हुआ सोना-चांदी का भाव

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,075 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत 290 रुपये चढ़कर 73,040 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

ग्लोबल मार्केट में हुआ इतना भाव 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत 110 रुपये के नुकसान के साथ 59,965 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।’’विदेशी बाजारों में सोना नुकसान के साथ 1,944 डॉलर प्रति औंस रह गया, वहीं चांदी बढ़त के साथ 23.39 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

Gold Silver Price Down business news
Advertisment
चैनल से जुड़ें