Advertisment

Gold Silver Latest Price Today : सस्ता हुआ सोना-चांदी के दाम ! फटाफट चेक कर लें इन शहरों में कितना हुआ दाम

आभूषणों की खरीददारी करने वाले ग्राहकों को खुशखबरी मिलने वाली है जहां पर आज दोनों के दामों में कमी आई है तो बाजार सही हो गया है।

author-image
Bansal News
Gold Silver Latest Price Today : सस्ता हुआ सोना-चांदी के दाम ! फटाफट चेक कर लें इन शहरों में कितना हुआ दाम

Gold Silver Latest Price Today: व्यापार के गलियारे में सोना-चांदी के दामों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है जहां पर आभूषणों की खरीददारी करने वाले ग्राहकों को खुशखबरी मिलने वाली है जहां पर आज दोनों के दामों में कमी आई है तो बाजार सही हो गया है।

Advertisment

जानिए आज सोना-चांदी के दाम

यहां पर आपको बताते चलें कि, आज 3 अप्रैल को सोना के लेटेस्ट दामों की बात की जाए तो, 3 अप्रैल को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 24 कैरेट सोना 59,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला था. इसके बाद सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई वहीं पर इसके साथ ही एक बजे तक यह 59,168 रुपये पर कारोबार कर रहा है. वहीं आखिरी कारोबार दिन सोना 59,612 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा चांदी के दामों की बात की जाए तो, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (Silver MCX Price Today) पर चांदी भी आज गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. बाजार खुलने के साथ चांदी 71,811 रुपये पर कारोबार कर रहा था. दोपहर एक बजे तक चांदी गिरकर 71,670 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है इसके साथ ही चांदी 72,218 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

सर्राफा मार्केट में कितना हुआ सोना-चांदी का दाम 

आपको बताते चलें कि, सर्राफा बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है. IBJA के अनुसार शुक्रवार शाम 24 कैरेट सोने का दाम 59,751 रुपये था जो आज घटकर 59,251 रुपये पर आ गया है. वहीं चांदी शुक्रवार को 71,582 रुपये प्रति किलोग्राम था जो घटकर 71,173 रुपये पर आ गया है.

इन शहरों में इतना हुआ दाम

आपको सोना-चांदी के दामों को लेकर बात करें तो, महानगरों में सोना-चांदी के लेटेस्ट रेट सामने आए है जहां पर -

Advertisment
  • दिल्ली- 24 कैरेट सोना 59,820 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 74,000 प्रति किलोग्राम
  • मुंबई- 24 कैरेट सोना 59,670 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 74,000 रुपये प्रति किलोग्राम
  • कोलकाता- 24 कैरेट सोना 59,670 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 74,000 रुपये प्रति किलोग्राम
  • चेन्नई- 24 कैरेट सोना 60,380 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 77,100 रुपये प्रति किलोग्राम
  • बेंगलुरु- 24 कैरेट सोना 59,720 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 77,100 रुपये प्रति किलोग्राम
  • जयपुर- 24 कैरेट सोना 59,820 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 74,000 रुपये प्रति किलोग्राम
  • लखनऊ- 24 कैरेट सोना 59,820 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 74,000 रुपये प्रति किलोग्राम

सोने का सिक्का सोना चांदी सर्राफा बाजार बिजनेस न्यूज इन हिंदी बिजनेस न्यूज आज के सोने का प्राइस आज का सोने-चांदी का प्राइस आज का चांदी का प्राइस Silver Price Today Silver Price Silver coin Gold-Silver Today Gold Silver Price Today gold silver price Gold Price Today gold price gold coin Gold business news in hindi business news
Advertisment
चैनल से जुड़ें