Advertisment

Gold Side Effect Astrology: इन 4 राशि वालों को भूलकर भी नहीं पहनना चाहिए सोना, विपरीत हो सकते हैं परिणाम

Gold Side Effect Astrology: इन राशि वालों को भूलकर भी नहीं पहनना चाहिए सोना, विपरीत हो सकते हैं परिणाम,जानें क्या कहता है ज्योतिष

author-image
Preeti Dwivedi
Gold Side Effect Astrology: इन 4 राशि वालों को भूलकर भी नहीं पहनना चाहिए सोना, विपरीत हो सकते हैं परिणाम

Gold Side Effect Astrology: वैसे तो सोना सभी को पसंद होता है। कई लोग इसे शौकिया तौर पर इसे पहनते हैं, लेकिन ज्योतिष के अनुसार हर किसी को सोना पहनना शुभ नहीं होता। अगर ये पहनने भी हैं तो इन्हें इसके दुष्परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसी कौन सी राशियां हैं, जिनके जातकों को सोना पहनना वर्जित माना गया है। साथ ही इसके पीछे का कारण क्या है।

Advertisment

क्या होगा ये जातक सोना पहनेंगे तो

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार राशि चक्र में वृष, मिथुन, कन्या और कुंभ राशि वालों को सोना नहीं पहनना चाहिए। वो इसलिए इन्हें कुंडली में बृहस्पति की स्थिति देखकर ही सोना पहनना चाहिए।

किन राशि वालों को नहीं पहनना चाहिए सोना (Gold Effect According Astrology)

वृषभ राशि

ज्योतिष के अनुसार यदि वृषभ राशि वालों की कुंडली में बृहस्पति की स्थिति खराब हो तो ऐसे में जातकों को सोना पहनना अशुभ परिणाम दे सकता है। इससे बचने के लिए कुंडली में बृहस्पति की स्थिति देखकर ही सोना पहनना चाहिए।

Advertisment

मिथुन राशि

अगर आपकी राशि मिथुन है तो आपको सोना पहनने से बचना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको जीवन में कई परेशानियां आ सकती हैं। आपको कठिनाइयों का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा। तो वहीं यदि आप व्यापारी हैं यानि व्यवसाय से जुड़े हैं तो सोना धारण करने से आपको जीवन में बड़े उतार—चढ़ाव आ स​कते हैं। इससे आपको आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए सोना पहनना तो दूर इनके लिए सोना खरीदना ही बेहद खतरना​क साबित हो सकता है। आप लोगों में सोना पहनना जीवन में दुखदाई बन सकता है। वो इसलिए सोना पहनने से आपकी कुंडली में बृहस्पति की स्थिति सकती है।

कुंभ राशि

यदि आपकी राशि कुम्भ है तो आपको बता दें आपको सोने के आभूषण नहीं पहनने चाहिए। वो इसलिए क्योंकि ऐसा करने से आपके जीवन पर विपरीत असर हो सकता है। व्यक्ति को जीवन में तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस राशि के लिए बृहस्पति कमजोर है।

Advertisment

Gold Side Effect Astrology, Gold Side Effect, Astrology, Gold Astrology, Gold Effect Astrology, bansal news

Bansal News Astrology Gold Astrology Gold Effect Astrology Gold Side Effect
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें