Advertisment

Gold Rule: घर में कितनी गोल्ड और ज्वैलरी रख सकते हैं, जानें क्या कहता है इनकम टैक्स नियम और कानून

author-image
Bansal news
Gold Rule: घर में कितनी गोल्ड और ज्वैलरी रख सकते हैं, जानें क्या कहता है इनकम टैक्स नियम और कानून

Gold Rule: सोना महिलाओं की पहली पसंद होती ही है साथ ही साथ गोल्ड निवेश करने के लिए इसे एक बेहतर विकल्प माना जाता है। मुसीबत के समय काम में आने वाली ये सबसे अच्छा माना जाता है। घर में आप कितना गोल्ड या गोल्ड ज्वैलरी  रख सकते हैं, इसका एक पूरा हिसाब है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से इसका पूरे निर्देश दिए गए है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि महिलाएं घर में कितनी गोल्ड ज्वैलरी रख सकती हैं, ये खबर आपके काम की है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Silverware Vastu Tips: सौभाग्य लाएंगे चांदी के बर्तन के ये उपाय, धन प्राप्ति के लिए माने जाते हैं अचूक! जानें तरीका

टैक्स का नियम(Gold Rule)

अगर आपको गिफ्ट में या विरासत में सोना मिला है तो उसका कागज दिखाना होगा। इसका जिक्र इनकम टैक्स रिटर्न में भी करना होगा। कागज के तौर पर आप उस व्यक्ति से मिली रसीद को दिखा सकते हैं जिसने आपको सोना उपहार में दिया है।

यह भी पढ़ें: Increase Memory Power: इन 8 तरीकों से बढ़ाएं सोचने-समझने की शक्ति, इनसे तेज हो जाएगी बुद्धि

गोल्ड कंट्रोल एक्ट 1968?

भारत में पहले गोल्ड कंट्रोल एक्ट 1968 लागू था। इसके तहत लोगों को एक सीमा से ज्यादा सोना रखने की इजाजत नहीं थी। हालांकि, यह एक्ट जून 1990 में खत्म कर दिया गया। उसके बाद सरकार ने सोना रखने की लिमिट को लेकर कोई भी नियम नहीं बनाया। अगर कोई महिला या व्यक्ति अपने पास कितना सोना रख सकते हैं, इसकी कोई कानूनी लिमिट तय नहीं है।

यह भी पढ़ें: Most Expensive Vegetable: सबसे महंगी सब्जी के लिये लोगों की दीवानगी, 5 हजार कीमत में भी खरीदने को तैयार

CBDT के नियम

सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) ने 1994 में गोल्ड को लेकर कुछ निर्देश जारी किये थे। अगर किसी विवाहित महिला के पास 500 ग्राम तक की गोल्ड ज्वेलरी मिलती है तो उसे टैक्स अधिकारी जब्त नहीं करेंगे। अगर किसी अविवाहित महिला के पास 250 ग्राम तक गोल्ड ज्वैलरी मिलती है तो उसे जब्त नहीं किया जाएगा। किसी विवाहित या अविवाहित पुरुष सदस्य का 100 ग्राम तक के गोल्ड ज्वेलरी को जब्त नहीं किया जाएगा। यानी, अगर आपके घर में इनकम टैक्स की रेड पड़ती है तो इतना गोल्ड रखने की आपको इजाजत है। इसे विभाग जब्त नहीं कर सकता।

ये भी पढ़ें: 

Sasbahu Temple in MP: मध्य प्रदेश में है सास-बहू मंदिर, जानिए इससे जुड़े अद्भुत और रोचक तथ्य

Human Body Facts: क्या आपको पता है शरीर की सबसे मजबूत मांसपेशी कौन-सी है? जानें विस्तार से

Best Picnic Spot: महू में मौजूद हैं कई बेहद सुंदर जगह, नजरें देख हो जाएंगे मंत्रमुग्ध

Gold Rule, Gold Jewellery, Income Tax, kya hai gold rule, kitna gold ghr par rakh skte hai, Gold limit, Gold limit kitni hai, सोने का नियम, सोने के आभूषण, आयकर, सोने का नियम क्या है, कितना सोना घर पर रख सकते हैं, सोने की सीमा, सोने की सीमा कितनी है

Advertisment
Income tax gold jewellery Gold limit Gold limit kitni hai Gold Rule
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें