Advertisment

Gold Price Today: रक्षाबंधन से पहले सोने की कीमतों में जोरदार बढ़त, चांदी के भाव में भी आई तेजी, जानें आज के ताजा रेट

Gold Price Hike Today 08 August 2025: 8 अगस्त 2025 को सोने की कीमत ₹500 बढ़कर ₹1,02,710 हुई, चांदी ₹1,17,100 प्रति किलोग्राम पर। ट्रेड टैरिफ और डॉलर गिरावट से दाम रिकॉर्ड हाई पर।

author-image
anjali pandey
Gold Price Today: रक्षाबंधन से पहले सोने की कीमतों में जोरदार बढ़त, चांदी के भाव में भी आई तेजी, जानें आज के ताजा रेट

Gold Price Hike Today 08 August 2025:  आज शुक्रवार 8 अगस्त 2025 को देशभर में सोने की कीमतों में एक बार फिर तेज उछाल देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ते व्यापारिक तनाव और अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ के असर ने सोने की मांग को बढ़ा दिया है। नतीजतन, रक्षाबंधन से पहले सोने का भाव रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। अगर आप इस मौके पर सोना लेने का सोच रहे हैं तो एक बार ताजा रेट जरूर चैक कर लें।

Advertisment

सोने की कीमत में तेजी

आज 24 कैरेट सोने की कीमत में 500 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। देश के प्रमुख शहरों दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, नोएडा और गाजियाबाद में 24 कैरेट सोना ₹1,02,710 प्रति 10 ग्राम के पार कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव लगभग ₹94,160 प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और पटना जैसे अन्य प्रमुख शहरों में भी 24 कैरेट सोना ₹1,02,560 प्रति 10 ग्राम के आस-पास बना हुआ है।

सोने की कीमतें- शहरवार अपडेट (8 अगस्त 2025)

24 कैरेट सोना (प्रति ग्राम):

  • भोपाल: ₹9,944 (21 रुपये की बढ़ोतरी)
  • इंदौर: ₹9,944 (21 रुपये की बढ़ोतरी)
  • रायपुर: ₹9,944 (21 रुपये की बढ़ोतरी)

22 कैरेट सोना (प्रति ग्राम):

  • भोपाल: ₹9,470 (20 रुपये की बढ़ोतरी)
  • इंदौर: ₹9,470 (20 रुपये की बढ़ोतरी)
  • रायपुर: ₹9,470 (20 रुपये की बढ़ोतरी)
Advertisment

अगर आप 10 ग्राम (1 तोला) 24 कैरेट सोना खरीदते हैं, तो आपको ₹210 ज्यादा चुकाने पड़ेंगे।

चांदी की कीमतें – राजधानी शहरों में जबरदस्त उछाल

  • भोपाल में चांदी का भाव: ₹1,27,000 प्रति किलोग्राम
  • इंदौर में चांदी का भाव: ₹1,27,000 प्रति किलोग्राम (₹1,000 की बढ़ोतरी)
  • रायपुर में चांदी का भाव: ₹1,27,000 प्रति किलोग्राम (₹1,000 की बढ़ोतरी)

शहरवार सोने के ताजा रेट्स (8 अगस्त 2025)

शहर का नाम22 कैरेट गोल्ड रेट (₹)24 कैरेट गोल्ड रेट (₹)
दिल्ली94,1601,02,710
जयपुर94,1601,02,710
नोएडा94,1601,02,710
गाजियाबाद94,1601,02,710
लखनऊ94,1601,02,710
चेन्नई94,0101,02,560
मुंबई94,0101,02,560
कोलकाता94,0101,02,560
बेंगलुरु94,0101,02,560
पटना94,0101,02,560
Advertisment

सोने का आज का भाव सोना चांदी का लेटेस्ट रेट रक्षाबंधन सोना महंगा डॉलर कमजोरी सोना महंगा टैरिफ से सोना महंगा चांदी की कीमत US India trade tension Silver price in india Raksha Bandhan gold demand gold rate today Gold Price Today Gold Price Hike Today 08 August 2025 Gold price hike gold price 8 August 2025 dollar weakness impact gold 8 अगस्त सोना रेट
Advertisment
चैनल से जुड़ें