Advertisment

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के दामों ने तोड़ा रिकॉर्ड, कीमतें पहुंचीं नई ऊंचाई पर, जानें आज का ताजा रेट

Gold Silver Price Today 7 September: रविवार, 7 सितंबर 2025 को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

author-image
anjali pandey
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के दामों ने तोड़ा रिकॉर्ड, कीमतें पहुंचीं नई ऊंचाई पर, जानें आज का ताजा रेट

Gold Silver Price Today 7 September: आज 7 सितंबर रविवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी दर्ज की गई। घरेलू बाजार में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,10,770 और 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत ₹99,850 पर पहुंच गई है। वहीं, चांदी भी तेजी के साथ कारोबार कर रही है और एक किलो चांदी की कीमत ₹1,27,700 दर्ज की गई।

Advertisment

लगातार बढ़ रहे हैं दाम

बीते दस दिनों से सोने के दामों में लगातार उछाल देखा जा रहा है। आंकड़ों के अनुसार, हर दिन सोने की कीमत में औसतन ₹1,000 की बढ़ोतरी हो रही है। केवल 10 दिनों में सोना ₹10,000 महंगा हो चुका है। इस तेज बढ़त ने सोने की कीमत को अब तक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा दिया है।

क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम?

विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में व्याप्त परिस्थितियों का सीधा असर सोने की कीमतों पर पड़ा है। वैश्विक शेयर बाजारों में अनिश्चितता और गिरावट के चलते निवेशक बड़ी मात्रा में सोने की ओर रुख कर रहे हैं। डॉलर के मूल्य में गिरावट आई है, जिसके कारण सोने की मांग और अधिक बढ़ गई है। दुनियाभर में सुरक्षित निवेश (Safe Haven) के रूप में सोने की डिमांड में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

आम लोगों पर असर

सोने की कीमतों में इस उछाल से आम खरीदारों पर सीधा असर पड़ा है। 22 कैरेट सोना ₹1 लाख के करीब पहुंच जाने के कारण आभूषण खरीदना मुश्किल हो गया है। ज्वेलर्स का कहना है कि सोने के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने से ग्राहकों की संख्या में भारी गिरावट आई है। त्योहार और शादी का सीजन होने के बावजूद लोग खरीदारी टाल रहे हैं और कीमतों में स्थिरता का इंतजार कर रहे हैं।

Advertisment

पिछले साल की तुलना

अगर पिछले साल की तुलना की जाए, तो इसी समय सोने की कीमत ₹80,000 प्रति 10 ग्राम के करीब थी। यानी, एक साल में सोना लगभग ₹30,000 महंगा हो चुका है।

चांदी की बढ़ती चमक

सोने के साथ-साथ चांदी के दामों में भी तेजी देखने को मिल रही है। लगातार बढ़ती कीमतों के चलते निवेशक अब चांदी की ओर भी ध्यान दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें : Ujjain Car Accident: शिप्रा नदी में गिरा वाहन, टीआई का शव बरामद, दो पुलिसकर्मी लापता

Advertisment
सोना चांदी रेट चांदी रेट आज आज सोने का भाव Silver Price Today Gold Silver Price Today 7 September gold silver price 7 September gold rate today Gold Price In India 24 कैरेट सोना कीमत 24 carat gold price 22 कैरेट सोना भाव 22 carat gold rate
Advertisment
चैनल से जुड़ें