Advertisment

Gold Price Today 4 October 2025: 7वें आसमान से गिरे सोने के भाव, जानें आज का ताजा रेट

Gold Price Today 4 October 2025: सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। शनिवार, 4 अक्टूबर 2025 को देशभर के सर्राफा बाजारों और वायदा बाजार में सोने की रफ्तार थम गई है।

author-image
anjali pandey
Gold Price Today 4 October 2025: 7वें आसमान से गिरे सोने के भाव, जानें आज का ताजा रेट

सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। शनिवार, 4 अक्टूबर 2025 को देशभर के सर्राफा बाजारों और वायदा बाजार में सोने की रफ्तार थम गई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का दाम 118,670 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड का दाम 108,790 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

Advertisment

पिछले कुछ दिनों तक सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली थी, खासकर शारदीय नवरात्र से लेकर दशहरे के बीच। इस दौरान हर दिन नया रिकॉर्ड हाई बनता जा रहा था। अब जब निवेशकों ने ऊंचे भाव पर प्रॉफिट बुकिंग शुरू की है और डॉलर में रिकवरी देखी जा रही है, तो कीमतों में थोड़ी नरमी आई है।

सोना क्यों हुआ सस्ता?

पिछले कुछ हफ्तों में सोने की चमक कई कारणों से बढ़ी थी

  • त्योहारी सीजन की मांग में तेजी,

  • घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट,

  • फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद,

  • अमेरिकी शटडाउन की आशंका,

  • और डॉलर की कमजोरी।

लेकिन अब अमेरिकी डॉलर में रिकवरी, अमेरिकी अर्थव्यवस्था से मिले कमजोर श्रम आंकड़ों और बाजार में मुनाफावसूली (profit booking) के चलते सोने की खरीदारी का दबाव घटा है।

Advertisment

ये भी पढ़ें :  Toll Payment Without Fastag: अब FASTag न होने पर कर सकेंगे UPI से पेमेंट, बस करना होगा इतना भुगतान

देश के 10 बड़े शहरों में सोने का भाव 

शहर22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
दिल्ली1,08,7901,18,670
मुंबई1,08,6401,18,520
चेन्नई1,08,6401,18,520
कोलकाता1,08,6401,18,520
जयपुर1,08,7901,18,670
लखनऊ1,08,7901,18,670
चंडीगढ़1,08,7901,18,670
भोपाल1,08,6401,18,570
अहमदाबाद1,08,6401,18,570
हैदराबाद1,08,6401,18,520

चांदी में भी आई गिरावट

केवल सोना ही नहीं, चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। 4 अक्टूबर को चांदी का दाम 100 रुपये घटकर 1,51,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। 3 अक्टूबर को दिल्ली के बाजार में चांदी 500 रुपये गिरकर 1,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। हालांकि सितंबर महीने में चांदी ने सोने को पछाड़ दिया था। सितंबर में चांदी का दाम 19.4% बढ़ा, जबकि सोना 13% ही चढ़ा। चांदी न केवल एक बेहतर निवेश विकल्प है, बल्कि इसकी इंडस्ट्रियल डिमांड भी मजबूत है। कुल मांग का 60-70% हिस्सा औद्योगिक उपयोग में जाता है जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर पैनल और मेडिकल उपकरणों में।

Advertisment

ये भी पढ़ें : MP Govt Employee Child Policy: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी,अब 3 बच्चे हुए तो भी पात्र, जानें कब से होगा लागू

Gold Rate Today 4 October 2025 gold rate in delhi Gold Price Today Gold Price In India 24 carat gold price 22 carat gold rate today
Advertisment
चैनल से जुड़ें