Advertisment

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में भारी उछाल, चांदी के दाम भी बढ़े, जानें 30 अगस्त का ताजा रेट

Gold Rate Today 30 August 2025: 30 अगस्त 2025 को भारत में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जानें 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के ताजा रेट शहरवार और चांदी की कीमतें।

author-image
anjali pandey
Gold Rate Today: सोने की कीमतों में भारी उछाल, चांदी के दाम भी बढ़े, जानें 30 अगस्त का ताजा रेट

Gold Rate Today 30 August 2025: बीते कुछ समय से सोने चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा हैं। भारत में सोना हमेशा से ही निवेश और आभूषणों के लिए पसंदीदा रहा है। ज्यादातर लोग मानते हैं कि सोना खरीदने से कभी घाटा नहीं होता। दरअसल, इसकी कीमतें अक्सर बढ़ती रहती हैं और गिरावट बहुत मामूली ही देखने को मिलती है। 30 अगस्त 2025 को देशभर में सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि 27 अगस्त को लागू हुए 50% टैरिफ के बाद यह अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है।

Advertisment

सोने की कीमतों में भारी बढ़ोतरी

आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,640 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 1,05,100 रुपये तक पहुंच गई है। 22 कैरेट सोना 1,500 रुपये की बढ़त के बाद 96,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, जबकि 18 कैरेट सोना 78,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

ये भी पढ़ें : Google Translate AI Tutor: गूगल ट्रांसलेट का बड़ा अपडेट, 70+ भाषाओं में मिलेगा Live Translation

शहरवार सोने-चांदी की ताजा कीमतें

शहर24 कैरेट (₹/10g)22 कैरेट (₹/10g)18 कैरेट (₹/10g)चांदी (₹/किलो)बढ़ोतरी (₹)
दिल्ली1,05,10096,35078,840-1,640 (24K), 1,500 (22K)
मुंबई1,04,95096,20078,710-1,640 (24K), 1,500 (22K)
चंडीगढ़1,05,10096,35078,840-2,340 (24K)
लखनऊ1,05,10096,35078,840-1,500 (22K)
पटना1,05,00096,25078,750-1,500 (22K)
भोपाल1,00,12094,700-1,31,000680 (24K), 650 (22K)
इंदौर1,00,12094,700-1,31,000680 (24K), 650 (22K)
Advertisment

हॉलमार्क और सोने की शुद्धता

सोने की शुद्धता की पहचान के लिए हॉलमार्क का इस्तेमाल किया जाता है, जिसे अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा दिया जाता है।

  • 24 कैरेट – 999 हॉलमार्क, 99.9% शुद्ध

  • 23 कैरेट – 958 हॉलमार्क

  • 22 कैरेट – 916 हॉलमार्क, 91% शुद्ध

  • 21 कैरेट – 875 हॉलमार्क

  • 18 कैरेट – 750 हॉलमार्क

आमतौर पर जेवर बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का उपयोग किया जाता है, क्योंकि 24 कैरेट सोना बहुत ज्यादा मुलायम होने के कारण आभूषणों के लिए उपयुक्त नहीं होता।

Advertisment

ये भी पढ़ें : Japan Visit: PM मोदी को मिली दारुमा डॉल, जानें क्यों रंगी जाती है इसकी सिर्फ एक आंख, क्या है इसकी खासियत

Gold Rate gold rate today Gold Rate Today 30 August 2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें